कॉमेडियन भारती सिंह अस्पताल में भर्ती, Gallbladder Stones ने बढ़ाई परेशानी

भारती सिंह को Gallbladder Stones की वजह से भयानक पेट दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया

अपडेटेड May 03, 2024 पर 7:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारती सिंह की बीमारी का पता तब चला जब उन्होंने अस्पताल से व्लॉग शूट किया

कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह को पेट में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारती सिंह की बीमारी का पता तब चला जब उन्होंने अस्पताल से व्लॉग शूट किया। भारती सिंह ने बताया कि Gallbladder Stones की वजह से उनके पेट में जबरदस्त दर्द हो रहा था। इसकी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट होने पड़ा।

भारती सिंह ने कहा कि लगातार गैस्ट्रिक की समस्या को उन्होंने इगनोर किया जिसकी वजह से उनका पेट का दर्द बढ़ गया। कई टेस्ट के बाद पता चला कि उनके Gallbladder में स्टोन का पता चला।

भारती सिंह ने अपने व्लॉग ने कहा, "मैं दर्द बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। मेरे गॉलब्लैडर में स्टोन मिला है। मुझे बहुत एसिडिटी हो रही थी लेकिन मामला एसिडिटी की नहीं थी। मेरे गॉलब्लैडर स्टोन नसों में फंस गया था। जिसकी वजह से मैं कुछ खा नहीं पा रही थी और लगातार उल्टी हो रही थी।"


अपने वीडियो में भारती सिंह काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने दो साल के बेटे गोला को काफी मिस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बीमार होकर बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा है और उनकी वजह से उनकी बहनें और रिश्तेदार परेशान हो रही हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।