Darshan Case: पवित्रा गौड़ा पुलिस हिरासत में करती थीं मेकअप! एक सब-इंस्पेक्टर ने जारी किया गया नोटिस

Renukaswamy Murder Case: पुलिस विभाग ने कहा कि एक महिला अधिकारी को ये जिम्मेदारी दी गई थी, वो पवित्रा को राज्य महिला गृह से स्टेशन लेकर आएंगी और वापस लेकर जाएंगी। इसलिए उन्होंने ज्यादा चौकस रहना चाहिए था और आरोपी को हिरासत में मेकअप करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी

अपडेटेड Jun 27, 2024 पर 1:31 PM

कर्नाटक पुलिस ने रेणुकास्वामी की हत्या की मुख्य आरोपी पवित्रा गौड़ा को राज्य महिला गृह में हवालात के दौरान मेकअप करने की अनुमति देने के लिए एक सब-इंस्पेक्टर को नोटिस जारी किया है। कन्नड़ अभिनेता दर्शन थूगुदीपा रेणुकास्वामी की कथित हत्या के मामले में दूसरे आरोपी हैं। पवित्रा फिलहाल में न्यायिक हिरासत में हैं और अभिनेता और दोस्त दर्शन के साथ परप्पाना अग्रहारा में बंद हैं।

ऐसा सामने आया है कि पवित्रा गौड़ा (Pavitra Gowda) ने अन्नपूर्णेश्वरी नगर पुलिस स्टेशन जाने के लिए राज्य महिला गृह से निकलते समय मेकअप किया था, जहां उन्हें अक्सर जांच के दौरान पूछताछ के लिए लाया जाता है।

एक महिला अधिकारी की थी जिम्मेदारी


पुलिस विभाग ने कहा कि एक महिला अधिकारी को ये जिम्मेदारी दी गई थी, वो पवित्रा को राज्य महिला गृह से स्टेशन लेकर आएंगी और वापस लेकर जाएंगी। इसलिए उन्होंने ज्यादा चौकस रहना चाहिए था और आरोपी को हिरासत में मेकअप करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी।

DCP वेस्ट एस गिरीश की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि आरोपी नंबर-1 गौड़ा पुलिस हिरासत में रहने के दौरान उन्हें हर रात स्टेट होम में रखा जाता था और "शायद वो अपना मेकअप किट अपने बैग में रखती थीं।"

PSI को नोटिस जारी

बयान में कहा गया, “महिला PSI हर दिन वहां जाती थीं और उन्हें एपी नगर पुलिस स्टेशन ले जाती थीं। महिला PSI इसे देख सकती थीं और आरोपी को ऐसा करने से रोक सकती थीं। इस लापरवाही के लिए उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।"

ये आरोप लगाया गया है कि पवित्रा और दर्शन दोनों रेणुकास्वामी की हत्या करने में शामिल थे। मरने के बाद उसके शरीर को बेंगलुरु में एक नाले में फेंक दिया था। पवित्रा, दर्शन और 15 लोग फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

हत्याकांड में कुल 17 लोग आरोपी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक फैन रेणुकास्वामी ने गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गए और कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।