Yuzvendra-Dhanashree: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा एक बार फिर से चर्चा में है। पिछले काफी समय से दोनों के बीच तलाक की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच के दौरान युजवेंद्र को आरजे महवश के साथ देखा गया था। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। युजवेंद्र और महवश के रिश्ते को लेकर अफवाहें भी फैलने लगी थी।
अब धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों को री-स्टोर कर ली है, जिसके बाद से दोनों के बीच तलाक को लेकर नए कयास लगाए जा रहे हैं।
धनश्री ने री-स्टोर की फोटो
पिछले साल धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम से अपनी शादी और बाकी की कई तस्वीरें हटा दी थीं, जिससे बाद से फैंस यह कयास लगाने लगे की दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है। लेकिन अब फैंस ने पाया कि धनश्री ने चहल के साथ अपनी डिलीट की गई तस्वीरें री-स्टोर कर ली हैं। धनश्री ने कई सारी तस्वीरों को अनअर्काइव किया है। इसमें उनकी डेट नाइट्स, आउटिंग, ब्रांड कोलैब और शादी की तस्वीरें भी शामिल हैं। इस बदलाव से फैंस हैरान हैं और अब वे जानना चाहते हैं कि ऐसा क्यों हुआ।
चहल और महवश के साथ नजर आए थे
दुबई स्टेडियम में चहल और महवश की तस्वीरें वायरल होने के बाद, धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "महिला को हमेशा दोष देना फैशन में रहा है।" इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। चहल और महवश की वायरल तस्वीरों के बाद धनश्री के इस रिएक्शन ने दोनों के बीच रिश्तें की अफवाहों को और भी तूल दे दिया। ये पहली बार नहीं है जब दोनों के रिश्ते की बातें हुई हैं। इससे पहले जनवरी में भी उनकी क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीर वायरल हुई थी, जिससे डेटिंग की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने साल 2020 में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी समारोह में क्रिकेट जगत के कई सितारे शामिल हुए थे। शादी के 4 साल बाद दोनों के बीच तलाक की अफवाहें सुर्खियों में बनी हुई है।