Get App

चहल से तलाक की खबरों के बीच धनश्री वर्मा ने अब उठाया ये कदम, सोशल मीडिया पर होने लगी चर्चा

Yuzvendra-Dhanashree: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के रिश्ते को लेकर फिर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में चहल आरजे महवश के साथ दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच के नजर आए। इसी बीच अब धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों को री-स्टोर कर ली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2025 पर 4:15 PM
चहल से तलाक की खबरों के बीच धनश्री वर्मा ने अब उठाया ये कदम, सोशल मीडिया पर होने लगी चर्चा
धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों को री-स्टोर कर ली है

Yuzvendra-Dhanashree: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा एक बार फिर से चर्चा में है। पिछले काफी समय से दोनों के बीच तलाक की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच के दौरान युजवेंद्र को आरजे महवश के साथ देखा गया था। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। युजवेंद्र और महवश के रिश्ते को लेकर अफवाहें भी फैलने लगी थी।

अब धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों को री-स्टोर कर ली है, जिसके बाद से दोनों के बीच तलाक को लेकर नए कयास लगाए जा रहे हैं।

धनश्री ने री-स्टोर की फोटो

पिछले साल धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम से अपनी शादी और बाकी की कई तस्वीरें हटा दी थीं, जिससे बाद से फैंस यह कयास लगाने लगे की दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया है। लेकिन अब फैंस ने पाया कि धनश्री ने चहल के साथ अपनी डिलीट की गई तस्वीरें री-स्टोर कर ली हैं। धनश्री ने कई सारी तस्वीरों को अनअर्काइव किया है। इसमें उनकी डेट नाइट्स, आउटिंग, ब्रांड कोलैब और शादी की तस्वीरें भी शामिल हैं। इस बदलाव से फैंस हैरान हैं और अब वे जानना चाहते हैं कि ऐसा क्यों हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें