Get App

होटल की बालकनी से Diljit Dosanjh का कॉन्सर्ट देख रहे थे फैंस, सिंगर ने चलते कॉन्सर्ट को रोक ले ली चुटकी, Video सोशल मीडिया पर वायरल

मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने फैंस के दिल को जीतने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। ऐसे में हाल ही में अहमदाबाद के शो का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिलजीत होटल की बैलकनी की तरफ से झांक रहे फैंस का कॉन्सर्ट को रोक कर चुटकी लेते दिख रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 20, 2024 पर 7:26 PM
होटल की बालकनी से Diljit Dosanjh का कॉन्सर्ट देख रहे थे फैंस, सिंगर ने चलते कॉन्सर्ट को रोक ले ली चुटकी, Video सोशल मीडिया पर वायरल
अपने मशहूर शो 'Dil Luminati' से वह देश भर के अलग-अलग राज्यों में जा कर फैंस का अपने आवाज के जादू से मनोरंजन कर रहे हैं।

Diljit Dosanjh show: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपने मशहूर शो 'Dil Luminati' से वह देश भर के अलग-अलग राज्यों में जा कर फैंस का अपने आवाज के जादू से मनोरंजन कर रहे हैं। पूरे देश में सिंगर के फैंस के बीच शो को लेकर काफी क्रेज भी देखा जा रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर शो का अलग-अलग वीडियो भी जमकर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच दोसांझ के शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिलजीत होटल की बैलकनी की तरफ से झांक रहे फैंस की चुटकी लेते हुए दिख रहे हैं।

अहमदाबाद शो का है वीडियो

सिंगर इस वक्त अहमदाबाद में अपना शो कर रहे हैं। शो की एक टिकट के लिए फैंस पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। ऐसे में शो के दौरान दलजीत होटल की बैलकनी की तरफ से लोगों को झांकते हुए देखते हैं और फिर सिंगर चलते शो को कुछ देर के लिए रोका और कहां कि ये जो होटल की बालकनी में बैठे हैं, आप का तो बड़ा अच्छा व्यू है यार। ये तो होटल वाले गेम कर गए, बिना टिकट ही, शो का मजा ले रहें हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Danfluencer Shubham

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें