दिलजीत दोसांझ का धमाका: 'नैन मटका' से 'बेबी जॉन' तक, क्रिसमस पर मचेगा धमाल!

दिलजीत दोसांझ अपने "दिल ल्यूमिनाटी इंडिया टूर 2024" के बावजूद गानों और फिल्मों के लिए समय निकाल रहे हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'बेबी जॉन' का गाना 'नैन मटका' रिलीज हुआ। उन्होंने कीर्ति सुरेश के साथ इसे प्रमोट करते हुए मजेदार वीडियो शेयर किया। ए. कलीस्वरन द्वारा निर्देशित यह फिल्म कीर्ति का बॉलीवुड डेब्यू है और 25 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।

अपडेटेड Nov 25, 2024 पर 5:34 PM
दिलजीत का नया गाना‘बेबी जॉन’ और 'नैन मटक्का' सोमवार को रिलीज हो गया है।(image source: google)

दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने "दिल ल्यूमिनाटी इंडिया टूर 2024" में व्यस्त हैं, लेकिन इसके बावजूद वे अपने अन्य कामों के लिए समय निकाल रहे हैं। लगातार कॉन्सर्ट्स के बीच दिलजीत हिंदी और पंजाबी गानों के लिए प्लेबैक कर रहे हैं और अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग भी पूरी कर रहे हैं।हाल ही में उनकी नई फिल्म 'बेबी जॉन' के गाने 'नैन मटका' को रिलीज किया गया। वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश अभिनीत इस फिल्म का यह गाना सोमवार को जारी हुआ। गाने के रिलीज के बाद दिलजीत ने फिल्म की कास्ट के साथ एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

वीडियो में दिलजीत वरुण की रिक्वेस्ट को बिजी शेड्यूल का हवाला देकर टालते दिखते हैं, लेकिन कीर्ति सुरेश की गुजारिश पर न केवल गाने का प्रमोशन करते हैं, बल्कि उनके साथ डांस भी करते हैं। फिल्म 'बेबी जॉन' क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।

दिलजीत ने वरुण की रिक्वेस्ट को ठुकराया


गाने की रिलीज के साथ, दिलजीत ने 'बेबी जॉन' की पूरी कास्ट के साथ एक मजेदार वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। गाने के वीडियो में वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। साथ ही दोनों अपने डांस मूव्य से फैंस का दिल जीत रहे हैं। वीडियो में दिलजीत अपनी वैनिटी वैन में बैठे नजर आते हैं, जब वरुण धवन उनसे अपने गाने प्रमोट करने की गुजारिश करते हैं। दिलजीत अपने बिजी शेड्यूल का हवाला देकर वरुण की बात को टालते हुए नजर आते हैं। लेकिन जैसे ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश उनसे रिक्वेस्ट करती हैं, दिलजीत न केवल मान जाते हैं, बल्कि उनके साथ डांस भी करते हैं।

क्या सलमान खान करेंगे फिल्म में खास भूमिका?

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया की, फिल्म में सलमान खान का एक खास कैमियो हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान पहले ही अपनी शूटिंग पूरी कर चुके हैं, लेकिन इस खबर की अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।'बेबी जॉन' का निर्देशन ए. कलीस्वरन ने किया है। फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, और राजपाल यादव भी लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म कीर्ति सुरेश का बॉलीवुड डेब्यू है। इस फिल्म को मुराद खेतानी, प्रिया एटली, और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। 'बेबी जॉन' क्रिसमस के मौके पर, 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Bollywood Actresses: टॉप 15 ग्लैमरस एक्ट्रेस, जो ब्यूटी और टैलेंट का हैं परफेक्ट कॉम्बो!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।