दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने "दिल ल्यूमिनाटी इंडिया टूर 2024" में व्यस्त हैं, लेकिन इसके बावजूद वे अपने अन्य कामों के लिए समय निकाल रहे हैं। लगातार कॉन्सर्ट्स के बीच दिलजीत हिंदी और पंजाबी गानों के लिए प्लेबैक कर रहे हैं और अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग भी पूरी कर रहे हैं।हाल ही में उनकी नई फिल्म 'बेबी जॉन' के गाने 'नैन मटका' को रिलीज किया गया। वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश अभिनीत इस फिल्म का यह गाना सोमवार को जारी हुआ। गाने के रिलीज के बाद दिलजीत ने फिल्म की कास्ट के साथ एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
