Get App

Dino Morea: 'शूटिंग करना भी था मुश्किल...' बिपाशा बसु के साथ ब्रेकअप पर डिनो मोरिया ने किया बड़ा खुलासा

Dino Morea-Bipasha Basu: फिल्म राज में साथ काम करने वाले डिनो मोरिया और बिपाशा बसु कभी एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया। हाल ही में डिनो मोरिया ने एक इंटरव्यू में इस बारे में खुलकर बात की और बताया कि यह दौर उनके लिए काफी मुश्किल था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 13, 2025 पर 4:41 PM
Dino Morea: 'शूटिंग करना भी था मुश्किल...' बिपाशा बसु के साथ ब्रेकअप पर डिनो मोरिया ने किया बड़ा खुलासा
डिनो मोरिया और बिपाशा बसु ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था

साल 2002 में आई फिल्म राज आपको याद ही होगी। रिलीज होने के इतने साल बाद भी यह फिल्म लोगों की फेवरेट फिल्मों में से एक है। इस हॉरर फिल्म में डिनो मोरिया और बिपाशा बसु लीड रोल में थे। दोनों के बीच की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था। डिनो मोरिया और बिपाशा बसु ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया था, लेकिन 'राज' फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों का ब्रेकअप हो गया था। हाल ही में फिल्म रिलीज होने के 23 साल एक इंटरव्यू इस बात का खुलासा खुद डिनो मोरिया ने किया है।

डिनो मोरिया ने क्या कहा

पिंकविला से बात करते हुए डिनो मोरिया ने बताया कि 'राज' फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका और बिपाशा का ब्रेकअप हो रहा था। यह फैसला उन्होंने खुद लिया था क्योंकि उनके बीच कुछ इश्यू थे। उन्होंने यह भी बताया कि बिपाशा को इस स्थिति से निपटने में बहुत मुश्किल हो रही थी और ब्रेकअप के तुरंत बाद उनके लिए राज की शूटिंग करना आसान नहीं था। वहीं बिपाशा को डेली सेट पर दुखी रहती थी। जिसकी में केयर करता हूं उसको इस तरह से देखना मेरे लिए काफी मुश्किल था।

हमने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की थी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें