'संस्कारी बहू' से 'जादूगर' बनीं Divyanka Tripathi,‘द मैजिक ऑफ शिरी’ में इस अवतार में आएंगी नजर

Divyanka Tripathi: दिव्यांका त्रिपाठी अपने नए शो 'द मैजिक ऑफ शिरी' को लेकर चर्चा में बनी हुईं है। ये शो जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है। इसमें वह एक जादूगर की भूमिका निभा रही हैं। एक्ट्रेस ने मनी कंट्रोल के साथ खास बातचीत में अपने जीवन के संघर्षों पर खुलकर बात की

अपडेटेड Nov 19, 2024 पर 6:35 PM
Divyanka Tripathi: एक्ट्रेस ने मनी कंट्रोल के साथ खास बातचीत में अपने जीवन के संघर्षों पर खुलकर बात की

Divyanka Tripathi: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी एक नए शो 'द मैजिक ऑफ शिरी' के साथ OTT प्लेटफॉर्म पर वापसी कर रही हैं। ये शो जियो सिनेमा पर 14 नवंबर से स्ट्रीम हो रहा है। इस वेब सीरीज में दिव्यांका त्रिपाठी एक जादूगर शिरी की भूमिका निभा रही हैं। इसमें उनके जादूगर बनने के लिए किए जाने वाले संघर्षों को दिखाया गया है। टेलीविजन पर अपने अभिनय का जादू बिखरने वाली दिव्यांका त्रिपाठी को आज भी उनके हिट शो 'ये है मोहब्बतें' की इशिता भल्ला के रूप में याद किया जाता है।

टीवी पर कई हिट शो कर चुकी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने मनी कंट्रोल के साथ खास बातचीत की। इस खास बातचीत में एक्ट्रेस ने अपने जिंदगी की तमाम पहलुओं के बारे में बताया। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों से लेकर आने वाले शो तक के बारे में खुलकर बात की।

'हमें खुद पर भरोसा करना चाहिए'


मनीकंट्रोल से बात करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया कि, उनका मानना ​​है कि असल जिंदगी में भी जादू होता है और वह अपने जीवन में हर दिन इसका अनुभव करती हैं। अपने संघर्षों को याद करते हुए दिव्यांका ने बताया कि, "एक समय था जब कोई भी उन पर भरोसा नहीं करता था। कुछ रिश्तेदारों ने कहा, आप दिव्यांका को वहां भेज रहे हैं, वह आपकी प्रतिष्ठा बर्बाद कर देगी और वह कुछ दिनों में वापस आ जाएगी। कभी-कभी आपको खुद पर भरोसा नहीं होता और आपको लगता है कि, आपने जीवन में गलत निर्णय लिया है। मेरे इस सीरीज में भी शिरी के साथ भी यही हो रहा था। लेकिन, हमें खुद पर सवाल नहीं उठाने चाहिए और न ही खुद पर भरोसा करना चाहिए। अपनी यात्रा पर विश्वास रखें। अगर हमने कुछ करने का सोचा है, तो अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हो जाएँ, और आप कहीं न कहीं पहुँच ही जाएँगे।"

'असल जिंदगी में जादू होता है'

दिव्यांका ने बताया कि, "मेरे लिए जादू का मतलब दो चीजें हैं. एक शिरी का जादू है और दूसरी असल जिंदगी का जादू है। ये दोनों चीजें एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं क्योंकि मैंने शिरी से बहुत कुछ सीखा है। शिरी ने भी अपनी यात्रा में बहुत कुछ सीखा है। शिरी की यह टैगलाइन है कि 'असल जिंदगी में भी जादू हो सकता है' और शिरी ने वास्तव में अपने जीवन में इसका अनुभव किया है।"

'मेरे लिए नच बलिए करना सबसे मुश्किल था'

वहीं अपने नई सीरीज के बारे में बात करते हुए दिव्यांका ने बताया कि, "यह एक बहुत अच्छी तरह से लिखी गई कहानी थी। मुझे जब इसकी कहानी मिली तो ऐसा लगा इसकी स्टोरी बहुत ही अद्भुत है। इसलिए मैं इसके बारे में और अधिक पढ़ना चाहती थी। मैंने एक ही दिन में इसके सभी एपिसोड पढ़ लिया और इसको पढ़ने के बाद मुझे बस इतना पता था कि यह केवल मैं ही हो सकती हूँ। उन्होंने आगे कहा कि, मेरे लिए नच बलिए करना अब तक के सबसे मुश्किल कामों में से एक था।

OTT पर शिफ्ट हो गई दिव्यांका

दिव्यांका मुख्य तौर पर भोपाल की रहने वाली है। दिव्यंका ने शरद मल्होत्रा ​​के साथ अपने हिट शो 'बनू मैं तेरी दुल्हन' से घर-घर में पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी में भी अपना हाथ आजमाया। इसके बाद उनको ये है मोहब्बतें में डॉ. इशिता भल्ला की किरदार को आज भी काफी पसंद किया जाता है। शो खत्म करने के बाद दिव्यांका ने कुछ दिनों का ब्रेक लिया और फिर ओटीटी पर शिफ्ट हो गईं। सितंबर 2019 में एक्ट्रेस को 'कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला' में देखा गया था। बाद में उन्होंने 2023 में 'अदृश्यम - द इनविजिबल हीरोज' में काम किया, जिसमें उन्होंने एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।