Get App

रणबीर के बाद कपिल शर्मा, हुमा कुरेशी और हिना खान को भी ED ने भेजा समन, महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एजेंसी ने किया तलब

इससे एक दिन पहले इसी मामले में एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को भी ED ने समन भेजा था। अब कॉमेडियन-होस्ट और अभिनेत्रियों को भी तलब किया गया है। बताया गया है कि कपिल, हुमा और हिना को कल 6 अक्टूबर को ED के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इन कलाकारों ने अभी तक समन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 05, 2023 पर 9:05 PM
रणबीर के बाद कपिल शर्मा, हुमा कुरेशी और हिना खान को भी ED ने भेजा समन, महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में एजेंसी ने किया तलब
कपिल शर्मा, हुमा कुरेशी और हिना खान को भी ED ने भेजा समन

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले (Mahadev Betting App Case) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कपिल शर्मा (Kapil Sharma), हुमा कुरेशी (Huma Qureshi) और हिना खान (Hina Khan) को समन भेजा है। इससे एक दिन पहले इसी मामले में एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को भी ED ने समन भेजा था। अब कॉमेडियन-होस्ट और अभिनेत्रियों को भी तलब किया गया है। बताया गया है कि कपिल, हुमा और हिना को कल 6 अक्टूबर को ED के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इन कलाकारों ने अभी तक समन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

News18 की खबर के मुताबिक, इस घोटाले में 17 से ज्यादा बॉलीवुड सितारे जांच के घेरे में हैं। महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने कथित तौर पर सट्टेबाजी से कमाए गए पैसे का इस्तेमाल मशहूर हस्तियों को पेमेंट करने के लिए किया था।

ED सूत्रों के मुताबिक, बॉलीवुड, टॉलीवुड अभिनेता और खिलाड़ी समेत एक दर्जन से ज्यादा ए-लिस्टर्स जांच के दायरे में हैं। रणबीर कथित तौर पर इन लोगों में सबसे ज्यादा रकम पाने वाले स्टार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐप के लिए विज्ञापन भी किया था।

Mahadev App Case: रणबीर कपूर को अभियुक्त नहीं मान रहा ED

ऐप को बढ़ावा देने वाले 100 से ज्यादा प्रभावशाली लोगों को भी केंद्रीय एजेंसी की तरफ से तलब किया जाएगा। इसके अलावा, दुबई में ऐप प्रमोटरों की तरफ से रखे गए एक शादी समारोह में हिस्सा लेने वाले 14 से ज्यादा मशहूर हस्तियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें