फेमस टीवी अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत (Aditya Singh Rajput) ने सोमवार 22 मई 2023 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 32 साल के अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत मुंबई में अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में मृत पाए गए थे। कई सारी मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं कि उनकी मौत एक कथित ड्रग ओवरडोज के चलते हुई है। मुंबई पुलिस ने अभिनेता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। आदित्य के दोस्त ने उनको बेहोश पाया था और अस्पताल लेकर गए थे। जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया।
कास्टिंग कोऑर्डिनेटर के तौर पर भी काम कर रहे थे आदित्य सिंह राजपूत
फेमस मॉडल और अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत हाल ही में कास्टिंग कोऑर्डिनेटर के तौर पर अपने कार्यकाल पर फोकस कर रहे थे। आदित्य सोमवार को अंधेरी में स्थित 11 मंजिला हाई राइज इमारत में बेहोश पाए गए थे। इस बाक की सूचना उनके दोस्त ने दी थी। आदित्य के दोस्त ने मुंबई के लोखंडवाला इलाके में स्थित इमारत के चौकीदार के साथ उनको अस्पताल लेकर गए थे। अस्पताल में अभिनेता को मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
मुंबई पुलिस ने बताया कि आदित्य सिंह राजपूत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है। आदित्य सिंह राजपूत दिल्ली के रहने वाले थे और उन्होंने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। आदित्य स्प्लिट्सविला सीजन 9, लव, आशिकी, कोड रेड, आवाज सीजन 9, बैड बॉय सीजन 4 जैसे रियलिटी टीवी शो में दिखाई दिए थे। इसके अलावा आदित्य 'क्रांतिवीर' और 'मैंने गांधी को नहीं मारा' जैसी फिल्मों का भी हिस्सा थे और पिछले वर्षों में उन्हें 300 से अधिक विज्ञापनों में कास्ट किया गया था।