Get App

फेमस टीवी अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत का निधन, कथित तौर पर ड्रग के ओवरडोज की वजह से हुई मौत

फेमस मॉडल और अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत हाल ही में कास्टिंग कोऑर्डिनेटर के तौर पर अपने कार्यकाल पर फोकस कर रहे थे। आदित्य सोमवार को अंधेरी में स्थित 11 मंजिला हाई राइज इमारत में बेहोश पाए गए थे। इस बाक की सूचना उनके दोस्त ने दी थी। आदित्य के दोस्त ने मुंबई के लोखंडवाला इलाके में स्थित इमारत के चौकीदार के साथ उनको अस्पताल लेकर गए थे। अस्पताल में अभिनेता को मृत घोषित कर दिया गया। आदित्य के दोस्त ने उनको बेहोश पाया था और अस्पताल लेकर गए थे। जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड May 22, 2023 पर 7:01 PM
फेमस टीवी अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत का निधन, कथित तौर पर ड्रग के ओवरडोज की वजह से हुई मौत
फेमस टीवी अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत ने सोमवार 22 मई 2023 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया

फेमस टीवी अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत (Aditya Singh Rajput) ने सोमवार 22 मई 2023 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 32 साल के अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत मुंबई में अपने अपार्टमेंट के बाथरूम में मृत पाए गए थे। कई सारी मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से इस तरह की खबरें सामने आ रही हैं कि उनकी मौत एक कथित ड्रग ओवरडोज के चलते हुई है। मुंबई पुलिस ने अभिनेता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। आदित्य के दोस्त ने उनको बेहोश पाया था और अस्पताल लेकर गए थे। जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया।

कास्टिंग कोऑर्डिनेटर के तौर पर भी काम कर रहे थे आदित्य सिंह राजपूत

फेमस मॉडल और अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत हाल ही में कास्टिंग कोऑर्डिनेटर के तौर पर अपने कार्यकाल पर फोकस कर रहे थे। आदित्य सोमवार को अंधेरी में स्थित 11 मंजिला हाई राइज इमारत में बेहोश पाए गए थे। इस बाक की सूचना उनके दोस्त ने दी थी। आदित्य के दोस्त ने मुंबई के लोखंडवाला इलाके में स्थित इमारत के चौकीदार के साथ उनको अस्पताल लेकर गए थे। अस्पताल में अभिनेता को मृत घोषित कर दिया गया।

इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ती अपनी पत्नी सुधा के साथ 30 सालों से नहीं गए छुट्टियों पर, कपिल शर्मा शो में हुआ खुलासा

पुलिस कर रही है मामले की जांच

सब समाचार

+ और भी पढ़ें