प्यार जितना खूबसूरत होता है दिल टूटना उतना ही दर्दनाक। कई बार तमाम कोशिशों के बाद भी आपको अपना प्यार नहीं मिल पाता। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी अधूरी चाहतों की बात करें तो रेखा का नाम सबसे ऊपर आता है। अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी तो सबलोग जानते हैं लेकिन रेखा और राज बब्बर की मोहब्बत के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ये बात शायद ही किसी को मालूम होगी की राज बब्बर के साथ ब्रेकअप होने के बाद रेखा खाली पैर सड़कों पर दौड़ रही थीं। आज हम आपको इसी लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।
