शुक्रवार को होली का त्योहार बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया। हर कोई रंग-गुलाल में रंगा नजर आया। बॉलीवुड के उभरते सितारे कार्तिक आर्यन ने होली खेलते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। एक तस्वीर में एक्टर अपने घर में होलिका दहन पर पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर एक्टर ने लाल चेक शर्ट और सफेद टी-शर्ट पहनी थी। कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म अनुराग बसु द्वारा निर्देशित 'आशिकी 3' होगी।
बॉलीवुड के प्रेमी जोड़े रितेश देशमुख और जेनेलिया ने अपने फैन्स को अपनी प्यारी कपल फोटो के साथ होली की शुभकामनाएं दीं। पानी में भीगे हुए, तस्वीर के लिए पोज देते हुए दोनों बेहद प्यारे लग रहे थे।
एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने एक वीडियो कोलाज शेयर किया। इसमें वह बेहद स्टाइलिश दिख रही थीं। इसे उन्होंने अपने फैन्स को होली की शुभकामनाएं देने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया। उन्होंने इस अवसर पर पीले रंग की शर्ट और नीली जींस पहनी थी।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी अपने परिवार के साथ बड़े जोरशोर से होली सेलिब्रेट की। विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें से एक में उनकी पत्नी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, उनके चेहरे पर रंग लगाती नजर आईं। कैटरीना के साथ-साथ, विक्की ने अपने भाई सनी कौशल और माता-पिता के साथ की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। कैटरीना की बहन इसाबेल भी जश्न में शामिल हुईं।
'डार्लिंग्स' एक्टर विजय वर्मा, पैपराजी के साथ होली मनाने के लिए अपने घर से बाहर आए। उन्हें कैमरे के पीछे लड़कों पर रंग लगाते हुए देखा गया। उन्होंने गुलाबी शर्ट और नीली जींस पहनी थी। उन्होंने अपने घर के बाहर अपने फैन्स के साथ पोज भी दिया।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी अगली फिल्म "जटाधारा" के सेट पर होली का त्योहार मनाया। अपने इंस्टाफैम को त्योहार की झलक दिखाते हुए उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर कीं। सोनाक्षी ने लिखा, "होली है!!! रंग बरसाओ, खुशियां मनाओ!! जटाधारा की शूटिंग से हैप्पी होली मेरे दोस्तों।" सोनाक्षी ने आगे बताया कि वह अपने काम की वजह से पति जहीर इकबाल से दूर होली मना रही हैं। जहीर मुंबई में हैं।
एक्ट्रेस कृति सैनन ने एक्टर धनुष और फिल्म निर्माता आनंद एल राय के साथ अपनी आगामी फिल्म "तेरे इश्क में" की शूटिंग के दौरान होली मनाई।
होली के मौके पर एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने फैन्स को होली की शुभकामना देने के लिए पीले रंग के सूट में एक प्यारी सी सेल्फी पोस्ट की। उनका चेहरा होली के रंगों से ढका हुआ था।
टीवी सीरियल्स के स्टार्स ने भी जमकर होली मनाई। अंकिता लोखंडे ने एक कार्यक्रम में अपने पति विक्की जैन के साथ होली खेली। अंकिता लाल साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जबकि विक्की सफेद कुर्ता और पैंट में स्टाइलिश लग रहे थे। 'पवित्र रिश्ता' स्टार ने पैपराजी के लिए पोज देने के बाद अपने पति विक्की के चेहरे पर गुलाल लगाया।
देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने पति शहनवाज शेख के साथ होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं।