शुक्रवार को होली का त्योहार बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया। हर कोई रंग-गुलाल में रंगा नजर आया। बॉलीवुड के उभरते सितारे कार्तिक आर्यन ने होली खेलते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। एक तस्वीर में एक्टर अपने घर में होलिका दहन पर पूजा करते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर एक्टर ने लाल चेक शर्ट और सफेद टी-शर्ट पहनी थी। कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म अनुराग बसु द्वारा निर्देशित 'आशिकी 3' होगी।