Govinda-Sunita: पत्नी सुनीता संग तलाक की खबरों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, जानिए एक्टर ने क्या कहा

Govinda-Sunita: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में गोविंदा ने आखिरकार सुनीता संग तलाक की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। गोविंदा ने कहा, यह सिर्फ बिजनेस से जुड़ी बातचीत है

अपडेटेड Feb 26, 2025 पर 4:53 PM
Govinda-Sunita: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता इस समय चर्चा में बने हुए है

Govinda-Sunita: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसी खबरें आ रही है कि शादी के 37 साल बाद दोनों तलाक लेने वाले हैं। दोनों के बीच तलाक की खबर सुन कर हर कोई हैरान है। हाल ही में गोविंदा ने इन अफवाहों पर अपना जवाब दिया है। ई टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक गोविंदा ने कहा, "यह सिर्फ बिजनेस से जुड़ी बातचीत है। मैं अपनी फिल्मों की शुरुआत कर रहा हूं।"

वहीं एक्टर के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्यों के बयानों की वजह से कपल के बीच मतभेद हुए हैं, लेकिन मामला ज्यादा गंभीर नहीं है। गोविंदा जल्द ही एक नई फिल्म शुरू करने वाले हैं और हम सिचुएशन को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

सुनीता ने क्या कहा था


परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ईटाइम्स को बताया, सुनीता ने कुछ महीने पहले अलग होने का नोटिस भेजा था, लेकिन उसके बाद से कोई खबर नहीं आई। पिछले महीने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह गोविंदा के साथ नहीं रहतीं। सुनीता अपने बच्चों के साथ फ्लैट में रहती हैं, जबकि गोविंदा सामने वाले बंगले में रहते हैं। अलग रहने के फैसले पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले उन्हें शादी में सुरक्षित महसूस होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं लगता।

अलग-अलग रहते हैं गोविंदा और सुनिता

सुनीता ने पिंकविला हिंदी रश से बातचीत में बताया, "हमारे दो घर हैं, एक फ्लैट और सामने एक बंगला। मैं अपने बच्चों के साथ फ्लैट में रहती हूं, जहां मेरा मंदिर भी है। गोविंदा अपनी मीटिंग के बाद देर से आते हैं। उन्हें लोगों से बातें करना पसंद है, इसलिए वे दोस्तों को बुलाकर उनके साथ समय बिताते हैं। वहीं, मैं अपने बेटे और बेटी के साथ रहती हूं, लेकिन हम ज्यादा बातें नहीं करते क्योंकि मुझे लगता है कि ज्यादा बोलने से ऊर्जा बेकार जाती है।"

Dhanashree और Chahal के तलाक पर नया मोड़, 60 करोड़ की मांग पर परिवार ने दी सफाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।