Grammy Awards 2024: पीएम मोदी की कलम का कमाल, ‘Abundance in Millets’ ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट

Grammy Awards 2024: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लिखा गया गाना 'एबंडेंस इन मिलेट्स' शानदार है। इसे पहले से ही कई लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अब इस गाने को ग्रैमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला है। इसे फालू और गौरव शाह के साथ मिलकर पीएम मोदी ने तैयार किया है। इस गाने में मोटे अनाजों की खासियत के बारे में बताया गया है

अपडेटेड Nov 11, 2023 पर 6:55 AM
Grammy Awards 2024: बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में कुल 7 गानों को नॉमिनेट किया गया है।

Grammy Awards 2024: पीएम नरेंद्र मोदी के लिखे गाने एबंडेंस इन मिलेट्स (Abundance in Millets) को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। ये वही गीत है, जिसे लिखने में पीएम मोदी ने फालू और उनके पति गौरव शाह का सहयोग किया था। ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 की लिस्ट में 'एबंडेंस इन मिलेट्स' का भी नाम है। प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगर फाल्गुनी शाह और गौरव शाह के साथ इस गाने को लिखा है। ऐसा पहली बार है जब किसी राजनेता को दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ग्रैमी नॉमिनेशन में जगह मिली हो।

इस गाने में मिलेट्स फूड यानी बाजरा की खेती और अनाज के तौर पर इसके फायदों के बारे में चर्चा की गई है। साल 2024 को 'इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स' के तौर पर सेलिब्रेट किया जा रहा है। इसी को बढ़ावा देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने ग्रैमी अवॉर्ड सिंगर फाल्गुनी शाह के साथ मिलकर गाने को लिखा है। गाने को कंपोज करने में फाल्गुनी का साथ उनके पति और म्यूजिशियन गौरव शाह ने दिया है।


16 जून को रिलीज हुआ था अबंडेंस इन मिलेट्स गीत

अबंडेंस इन मिलेट्स गीत 16 जून को रिलीज हुआ था। इस गीत के रिलीज होने से पहले खुद फाल्गुनी शाह ने ये बताया कि ये गीत पीएम मोदी ने मेरे और मेरे पति गौरव शाह के साथ मिलकर लिखा है। उन्होंने बताया था कि यह गीत अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष का जश्न मनाने के लिए तैयार किया गया है। जिसमें पीएम मोदी भी नजर आए हैं। फालू के मुताबिक इस गीत की रचना दुनिया में भुखमरी को कम करने और अत्यंत पोषक अनाज की महत्ता को को बताने और जागरुकता बढ़ाने के लिए की गई थी। बता दें कि पीएम मोदी के सुझाव पर साल 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष’ के तौर पर मनाया जा रहा है। पीएम मोदी लगातार देश के मोटे अनाजों को भोजन का मुख्य अंग बनाने पर जोर देते रहे हैं।

कुल 7 गानों को किया नॉमिनेट

ग्रैमी 2024 की नॉमिनेशन लिस्ट में 'बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस' कैटेगरी में कुल 7 गानों को नॉमिनेशन मिला है। इनमें अरूज आफताब, विजय अय्यर और शहजाद इस्माइली के 'शैडो फोर्सेस', बर्ना बॉय के 'अलोन' के लिए, डेविडो को 'फील', सिल्वाना एस्ट्राडा को 'मिलाग्रो वाई डिसास्ट्रे', बेला फ्लेक, एडगर मेयर और जाकिर हुसैन फीट, राकेश चौरसिया को 'पश्तो' के लिए। इब्राहिम मालौफ फीट सीमाफंक और टैंक और बंगास के 'टोडो कोलोरेस' के लिए नॉमिनेट किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।