Grammys 2022 : म्यूजिक कम्पोजर रिकी केज (Ricky Kej) ने बेस्ट न्यू एज एलबम (Best New Age Album) कैटेगरी में अपना दूसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता है। उन्हें “Devine Tides” के लिए स्टीवर्ट कोपलैंड (Stewart Copeland) के साथ यह अवॉर्ड मिला है।

Grammys 2022 : म्यूजिक कम्पोजर रिकी केज (Ricky Kej) ने बेस्ट न्यू एज एलबम (Best New Age Album) कैटेगरी में अपना दूसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता है। उन्हें “Devine Tides” के लिए स्टीवर्ट कोपलैंड (Stewart Copeland) के साथ यह अवॉर्ड मिला है।
केज ने Stewart Copeland के साथ अपना एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा, “महान शख्सियत @copelandmusic के साथ खड़ा होने के लिए कृतज्ञता और प्यार से भरा हुआ महसूस करता हूं। मेरा दूसरा ग्रैमी और स्टीवर्ट का छठा अवॉर्ड। संगीत में सहयोग, काम देने या सुनने के लिए आप सभी का आभार। आप हैं, इसीलिए मेरा अस्तित्व है।”
2015 में रिकी को मिला था पहला ग्रैमी
बेंगलुरु बेस्ड रिकी केज (Ricky Kej) ने 2015 में अपनी अलबम “विंड्स ऑफ समसरा” (Winds of Samsara) के लिए बेस्ट न्यू एज अलबम कैटेगरी में अपना पहला ग्रैमी जीता था।
इससे पहले भारतीय-अमेरिकी कलाकार फाल्गुनी शाह (Falguni Shah) ने “ए कलरफुल वर्ल्ड” (a colourful world) के लिए बेस्ट चिल्ड्रंस म्यूजिक अलबम ग्रैमी जीता। स्टेज के लिए “फालू” नाम का इस्तेमाल करने वाली शाह अपने संगीत को इनक्लूजिविटी और यूनिटी का संदेश देने के लिए इस्तेमाल करती हैं। अपनी ग्रैमी विजेता अलबम में उन्होंने पतंगों, रंगों और इंद्रधनुष पर गाना गाया है।
19 वर्षीय ओलिविया रोडरिगो ने बेस्ट न्यू आर्टिस्ट
पॉप सिंगर 19 वर्षीय ओलिविया रोडरिगो ने बेस्ट न्यू आर्टिस्ट के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीता।
ऑस्कर पुरस्कारों के ऐलान के ठीक एक सप्ताह बाद संगीत के लिए सबसे बड़ी रात माने जाने वाले ग्रैमी अवार्ड्स का आयोजन लास वेगास में हुआ। उससे पहले कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
इस साल के ग्रैमी अवार्ड्स को साल की शुरुआत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण जनवरी से बढ़ाकर अप्रैल में कर दिया गया था। तारीख की अदलाबदली के कारण कार्यक्रम स्थल को लॉस एंजेलिस की जगह लास वेगास का एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरीना कर दिया गया।
बीते साल, महामारी के चलते इस आउटडोर सेरेमनी को सीमित करने के लिए मजबूर होना पड़ गया था। आम तौर पर यह हजारों दर्शकों के बीच हुआ करता है।
ग्रैमी के मंच पर इस पर कोरियाई पॉप बैंड बीटीएस ने भी प्रदर्शन किया।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।