Get App

'हनुमान भगवान नहीं...' ये क्या बोल गए आदिपुरुष के गीतकार मनोज मुंतशिर? यूजर्स ने कहा- मौन हो जाओ अभी भी वक्त है

आदिपुरुष (Adipurush) ने फिल्म के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच बॉक्स ऑफिस पर सोमवार के चौथे दिन भी भारी गिरावट देखने को मिली। ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले हफ्ते में अच्छी कमाई करने में कामयाब रही। हालांकि, ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने खुलासा किया कि फिल्म सोमवार को बुरी तरह पिट गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2023 पर 8:12 PM
'हनुमान भगवान नहीं...' ये क्या बोल गए आदिपुरुष के गीतकार मनोज मुंतशिर? यूजर्स ने कहा- मौन हो जाओ अभी भी वक्त है
ये क्या बोल गए आदिपुरुष के गीतकार मनोज मुंतशिर

प्रभास (Prabhas) और कृति सनोन (kriti sanon) की आदिपुरुष (Adipurush) फिल्म अपनी रिलीज के बाद से ही एक के बाद एक विवादों मे फंस रही है। अब, इसके संवाद लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला (Manoj Muntashir Shukla) ने कहा है कि 'हनुमान (Hanuman) भगवान नहीं हैं।' मनोज मुंतशिर के हालिया इंटरव्यू में भगवान हनुमान के बारे में विवादित बयान देने पर कड़ी आलोचना भी हो रही हैं।

मनोज आज तक न्यूज चैनल को दिए एक इंटरव्यू में बड़ी आसानी से फिल्म में लिखे अपने डायलॉग बचाव किया। उन्होंने कहा, “बजरंगबली भगवान नहीं हैं, भक्त हैं। हमने उनको भगवान बनाया है, क्योंकि उनकी भक्ति में वो शक्ति थी।" मनोज के इस बयान ने सोशल मीडिया के लोगों को काफी नाराज कर दिया है।

Adipurush Box Office Collection: 3 दिनों के भीतर आदिपुरुष ने की 200 करोड़ की कमाई, भारी विरोध के बीच भी कलेक्शन में नहीं दिखी कमी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें