Get App

अक्षय कुमार के साथ शुरू हुई हेरा फेरी के तीसरे पार्ट की शूटिंग, कॉमेडी का डोज देने आ रही बाबू भइया, राजू और घनश्याम की तिकड़ी

हेरा फेरी के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इसके अलावा सबसे बड़ी खबर ये है कि इस फिल्म में अब अक्षय कुमार ही नजर आएंगे। इससे पहले कई बार ऐसी खबरें सुनने को मिली थीं कि हेरा फेरी के तीसरे पार्ट में 'राजू' का किरदार कार्तिक आर्यन निभाएंगे। बता दें कि हेरा फेरी के दोनों पार्ट में अक्षय कुमार ने राजू का किरदार निभाया था जिसे कि काफी पसंद भी किया गया था

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Feb 21, 2023 पर 7:35 PM
अक्षय कुमार के साथ शुरू हुई हेरा फेरी के तीसरे पार्ट की शूटिंग, कॉमेडी का डोज देने आ रही बाबू भइया, राजू और घनश्याम की तिकड़ी
अक्षय कुमार के साथ शुरू हुई हेरा फेरी के तीसरे पार्ट की शूटिंग, कॉमेडी का डोज देने आ रही बाबू भइया, राजू और घनश्याम की तिकड़ी

भारत की सबसे फेमस कॉमेडी फिल्मों में से एक हेरा फेरी सीरीज की तीसरी फिल्म का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म के चाहने वालों के लिए एक साथ दो बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल बात ये है कि हेरा फेरी के तीसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो गई है। इसके अलावा सबसे बड़ी खबर ये है कि इस फिल्म में अब अक्षय कुमार ही नजर आएंगे।

फिर हेरा फेरी 3 में अक्षय की जगह नजर आने वाले थे कार्तिक आर्यन?

इससे पहले कई बार ऐसी खबरें सुनने को मिली थीं कि हेरा फेरी के तीसरे पार्ट में 'राजू' का किरदार कार्तिक आर्यन निभाएंगे। दरअसल अक्षय कुमार की हिट फिल्म भूलभुलैया के दूसरे पार्ट भूलभुलैया पार्ट टू में भी कार्तिक आर्यन ने लीड रोल प्ले किया था और ये फिल्म भी हिट रही थी। जहां एक तरफ सभी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। जिस वजह से ऐसी खबरें आ रही थीं कि हेरा फेरी के तीसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन 'राजू' का किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि हेरा फेरी के दोनों पार्ट में अक्षय कुमार ने राजू का किरदार निभाया था जिसे कि काफी पसंद भी किया गया था।

VIDEO: 'आपके यहां खुलेआम घूम रहे 26/11 हमले के आतंकी', लाहौर में भरे मंच से पाकिस्तान को नसीहत दे आए जावेद अख्तर

अक्षय कुमार के साथ शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें