HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 87.5% छात्रों ने मारी बाजी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

अपडेटेड Jun 29, 2022 पर 5:42 PM
परीक्षा में बैठने वाले कुल 90,375 छात्रों में से 78,573 छात्र पास हुए हैं

HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर नतीजे घोषित किए गए। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इसके अलावा छात्र डायरेक्ट इस लिंक https://hpbose.org/Result.aspx पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट (HPBOSE HP Board 10th Result 2022) देख सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 87.5 फीसदी रिजल्ट रहा है। परीक्षा में बैठने वाले कुल 90,375 छात्रों में से 78,573 छात्र पास हुए हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा में ज्यादातर निजी स्कूलों के छात्रों ने बाजी मारी है। प्रियंका (Priyanka) और देवांगी शर्मा (Devangi Sharma) ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 693 या 99 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है।


ये भी पढ़ें- J&K G-20 Summit: जम्‍मू-कश्‍मीर में होने वाले जी-20 समिट से बौखलाया पाकिस्‍तान, चीन-तुर्की और सऊदी से बहिष्कार के लिए किया संपर्क

बोर्ड परीक्षा 26 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 के बीच आयोजित की गई थी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी HPBOSE ने 2022 बैच के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी। पहले टर्म की परीक्षा का रिजल्ट 10 फरवरी को घोषित किया गया था।

ऐसे करें चेक

- हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

- इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट टैब पर खोजें और उस पर क्लिक करें।

- अब term 2/final result लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें।

- फिर सबमिट करें और अपना रिजल्ट चेक कर लें।

- भविष्य में उपयोग के लिए रिजल्ट को डाउनलोड भी कर लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।