Get App

HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 87.5% छात्रों ने मारी बाजी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2022 पर 5:42 PM
HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी,  87.5% छात्रों ने मारी बाजी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक
परीक्षा में बैठने वाले कुल 90,375 छात्रों में से 78,573 छात्र पास हुए हैं

HPBOSE 10th Result 2022: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर नतीजे घोषित किए गए। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इसके अलावा छात्र डायरेक्ट इस लिंक https://hpbose.org/Result.aspx पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट (HPBOSE HP Board 10th Result 2022) देख सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में 87.5 फीसदी रिजल्ट रहा है। परीक्षा में बैठने वाले कुल 90,375 छात्रों में से 78,573 छात्र पास हुए हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा में ज्यादातर निजी स्कूलों के छात्रों ने बाजी मारी है। प्रियंका (Priyanka) और देवांगी शर्मा (Devangi Sharma) ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 693 या 99 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें