Get App

Netflix पर जल्द आने वाली है Honey Singh डॉक्यूमेंट्री फिल्म, रैपर की पर्सनल से लेकर प्रोफशनल लाइफ जान पाएंगे फैंस

ये रैपर की पर्सनल और प्रोफेशनल यात्रा को कैप्चर करेगा। साथ ही इसमें हिरदेश सिंह से सीधे यो यो हनी सिंह बनने तक के उनके स्टेज से लेकर पर्दे के पीछे तक की कहानियां देखने को मिलेगी। यो यो हनी सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले मीडिया में अपने व्यक्तिगत और करियर के मुद्दों के बारे में बात की है, लेकिन कभी भी "सब कुछ" नहीं कर पाए

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2023 पर 9:04 PM
Netflix पर जल्द आने वाली है Honey Singh डॉक्यूमेंट्री फिल्म, रैपर की पर्सनल से लेकर प्रोफशनल लाइफ जान पाएंगे फैंस
Netflix पर जल्द ही आने वाली है Honey Singh डॉक्यूमेंट्री फिल्म

हिप हॉप स्टार और रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म Netflix पर आने वाली है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने बुधवार को इसकी घोषणा की। एक "बेयर-इट-ऑल डॉक्यू-फ़िल्म" के रूप में तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट में हनी सिंह के जीवन को गहराई से दिखाया जाएगा। साथ ही इसमें वो सब भी दिखा जाएगा कि कैसे अपने करियर के चरम पर पहुंचने के बाद रैपर अचानक गायब हो गए और इसने इंडस्ट्री और फैंस को चौंका दिया।

ये रैपर की पर्सनल और प्रोफेशनल यात्रा को कैप्चर करेगा। साथ ही इसमें हिरदेश सिंह से सीधे यो यो हनी सिंह बनने तक के उनके स्टेज से लेकर पर्दे के पीछे तक की कहानियां देखने को मिलेगी।

यो यो हनी सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले मीडिया में अपने व्यक्तिगत और करियर के मुद्दों के बारे में बात की है, लेकिन कभी भी "सब कुछ" नहीं कर पाए।

म्यूजिक स्टार ने एक बयान में कहा, "मुझे अपने फैंस से जबरदस्त प्यार मिला है और वे पूरी कहानी जानने के हकदार हैं। Netflix की ये डॉक्यू-फिल्म हर किसी को मेरे जीवन, मेरी परवरिश, मैं कहां तक ​​हूं और मजबूत वापसी की मेरी वर्तमान यात्रा के बारे में ईमानदार और सही जानकारी देगी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें