Get App

Honey Singh: क्या शाहरुख ने हनी सिंह को मारा था थप्पड़? रैपर ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में किया ये बड़ा खुलासा

Honey Singh: हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है, जिसका डायरेक्शन मोजेज सिंह ने किया है। डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह ने अपने करियर, संघर्ष और पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। इसके साथ ही उन्होंने शाहरुख खान से जुड़ी एक अफवाह पर अपनी सफाई दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 22, 2024 पर 3:10 PM
Honey Singh: क्या शाहरुख ने हनी सिंह को मारा था थप्पड़? रैपर ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में किया ये बड़ा खुलासा
Honey Singh: हनी सिंह ने नौ साल बाद बताया कि उनके सिर पर चोट कैसे लगी थी

सिंगर-रैपर हनी सिंह इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ से चर्चा में हैं। मोजेज सिंह द्वारा निर्देशित और गुनित मोंगा द्वारा निर्मित इस डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह ने अपनी निजी और व्यावसायिक जीवन के कई अनछुए पहलुओं का खुलासा किया है। वहीं हनी सिंह ने इस डॉक्यूमेंट्री में शाहरुख खान के साथ हुए विवाद पर खुलकर बात की है। बता दें कि बॉलीवुड में एक समय ऐसी अफवाहें फैल गई थीं कि शाहरुख खान ने अपने यूएस टूर के दौरान हनी सिंह की पिटाई की थी। यह खबर अचानक सुर्खियों में आ गई और दोनों के बीच विवाद की चर्चा होने लगी।

अफवाहों के मुताबिक, शाहरुख खान और हनी सिंह के बीच कुछ व्यक्तिगत मतभेद थे, और इसी कारण यह घटना हुई। हालांकि, इस खबर को लेकर दोनों ही सितारों ने कभी कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया। वहीं अब अपने डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह ने इस घटना के बारे में बात की है।

क्या शाहरुख खान ने हनी सिंह को मारी थप्पड़?

ऐसी अफवाहें थी कि शाहरुख खान ने यूएस टूर के दौरान हनी सिंह की पिटाई की थी, जिसके कारण उनके सिर पर टांके आए थे। हालांकि, डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए सच्चाई सामने रखी। उन्होंने बताया, "अब, नौ साल बाद, मैं सही वाकया बताना चाहता हूं। उस समय एक अफवाह थी कि शाहरुख खान ने मुझे थप्पड़ मारा, जो कि पूरी तरह गलत है।" हनी सिंह ने कहा कि वास्तव में शाहरुख उन्हें प्यार करते हैं और वे कभी ऐसा नहीं करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें