Saif Ali Khan attack case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हुए हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी घटना वाले दिन सुबह सात बजे तक बांद्रा में ही था। वहां एक बस स्टॉप पर सोया था। मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को ठाणे शहर से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी एक बांग्लादेशी नागरिक है जिसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद अपना नाम बदलकर बिजॉय दास रख लिया था। पुलिस ने कहा कि वह 16 जनवरी को तड़के चोरी के इरादे से बांद्रा में 'सतगुरु शरण' बिल्डिंग में स्थित बॉलीवुड स्टार के फ्लैट में घुसा था।
