क्रिकेट वर्ल्ड कप में इन 7 दिलचस्प विज्ञापनों ने मचाई धूम, टूर्नामेंट के दौरान ऐड इंडस्ट्री ने जमकर किया खर्च

क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर सस्पेंस शबाब पर है। भारत को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। टूर्नामेंट के दौरान ब्रांड्स भी विज्ञापनों पर जमकर खर्च कर रहे हैं। विज्ञापनों के 10 सेकेंड का रेट 25 लाख रुपये के रेंज में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के दौरान खूब चले कुछ दिलचस्प और चर्चित विज्ञापनों के बारे में यहां जानकारी दी जा रही है

अपडेटेड Nov 19, 2023 पर 2:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान ब्रांड्स विज्ञापनों पर जमकर खर्च कर रहे हैं।

क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर सस्पेंस शबाब पर है। भारत को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। टूर्नामेंट के दौरान ब्रांड्स भी विज्ञापनों पर जमकर खर्च कर रहे हैं। विज्ञापनों के 10 सेकेंड का रेट 25 लाख रुपये के रेंज में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के दौरान खूब चले कुछ दिलचस्प और चर्चित विज्ञापनों के बारे में यहां जानकारी दी जा रही है।

1. पॉलिसीबाजार ने लगाया कपिल शर्मा पर दांव

एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा संभवतः अधेड़ उम्र के पुरुषों और महिलाओं से संवाद करने के लिए बेहतर आवाज हो सकते हैं, लिहाजा उन्हें इश्योरेंस से जुड़े कंपनी के विज्ञापन में दिखाया गया है। 15 सेकेंड के इस विज्ञापन में संदेश के साथ-साथ शर्मा की कॉमेडी वाला सहज अंदाज भी दिखता है। शर्मा मध्य वर्ग के पसंदीदा कॉमेडियन हैं और इस विज्ञापन में उनका संवाद टारगेट ऑडियंस के लिहाज से काफी सटीक नजर आता है।

2. Zepto का अचूक दांव

जेप्टो के विज्ञापन में 'ग्रोसरी डिलीवरी एट बुमराह स्पीड' पंचलाइन का इस्तेमाल किया गया है। प्रोडक्ट के लिहाज से बेहद यह सटीक और दिलचस्प जान पड़ता है। भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह भले ही मीडिया में ज्यादा लोकप्रिय नहीं हैं, लेकिन निश्चित तौर पर बेहद भरोसेमंद हैं। उनकी गेंदबाजी में स्पीड के साथ-साथ सटीक लाइन-लेंथ भी है और इसके जरिये बेहतर डिलीवरी सर्विस के मुद्दे को जोड़ने की कोशिश की गई है।


3. सदाबहार सचिन

वर्ल्ड कप का सीजन हो या नहीं, लेकिन पसंदीदा ब्रैंड एंबेसडर के तौर पर सचिन तेंदुलकर का जलवा अब तक कायम है। कार खरीदने और बेचने से जुड़े Spinny ऐप के विज्ञापन में भी वह खूब जंच रहे हैं। इसमें बॉलीवुड के पुराने गाने का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे और दिलचस्प और आकर्षक बना देता है।

4-लाइवस्पेस और विराट-अनुष्का

इंटीरियर डेकोरेशन ब्रांड लाइवस्पेस (Livspace) के विज्ञापन में विराट-अनुष्का की जोड़ी नजर आई है। यह मीम की तरफ असरदार है। विराट कोहली ने इसमें पगड़ी पहन रखी है। हालांकि, इसको समझने में दर्शकों को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है, क्योंकि अनुष्का और विराट के संवाद नहीं के बराबर हैं।

5. Vicks और युवराज सिंह

विक्स की गोली के विज्ञापन में युवराज सिंह भारतीय टीम के लिए चीयर करते हुए नजर आए हैं। हालांकि, इसमें उनके सेलिब्रिटी स्टेटस का असरदार तरीके से इस्तेमाल नहीं किया गया है, लेकिन यह विज्ञापन बेहद शानदार है। इसका गीत, संगीत और अंदाज दर्शकों को बांधता है।

6. राहुल द्रविड़ और MAK ल्यूब्रिकेंट

इंजन ऑयल ब्रांड MAK ल्यूब्रिकेंट के विज्ञापन में राहुल द्रविड़ अपनी छवि के अनुरूप ही नजर आए हैं। विज्ञापन में वह दर्शकों को इस इंजन ऑयल के इस्तेमाल की सलाह देते हुए दिखते हैं। हालांकि, अपने संवाद में यह 'द वॉल' की अपनी छवि के अनुरूप असरदार नहीं दिखते हैं, लिहाजा वह दर्शकों को उम्मीद के मुताबिक प्रेरित नहीं करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।