यह एक अजीब संयोग है कि अक्सर देश में बनने वाली सबसे महंगी भारतीय फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उतनी ही असफल रहती है। ऐसा माना जाता है कि ज्यादा हाइप, स्केल और स्टार कास्ट वाली फिल्मों से उम्मीद की जाती है कि वह टिकट खिड़की पर अच्छा कमाएगी लेकिन ऐसा अक्सर नहीं होता है। ऐसा ही एक कहानी साल 1990 में बनी मेगा फ्लॉप फिल्म को लेकर है। ये भारत में बनी सबसे महंगी फिल्मों में से एक है क्योंकि इसमें अपने समय के 4 सुपरस्टार ने काम किया था।
