Samay Raina : कॉमेडियन समय रैना के शो'इंडियाज गॉट लेटेंट'में यूट्बर रणवीर इलाहबादिया ने पेरेंट्स और उनकी सेक्स लाइफ को लेकर ऐसा जोक मारा कि देशभर में उनकी आलोचना होने लगी। देखते ही देखते इस मामले ने इतनी तूल पकड़ी कि रणवीर और समय के नाम देश के अलग-अलग राज्यों में FIR हो गई और पुलिस उनके घर तक भी पहुंच गई। वहीं मामले को बढ़ता देख समय रैना ने अपने शो'इंडियाज गॉट लेटेंट'के सभी एपिसोड्स यूट्यूब से हटा दिया। वहीं अब जानकारी आ रही है पुलिस समय रैना के आने वाले शो में भी जा सकती है।
हाल ही में इंडियाज गॉट लेटेंट ने अपना गुजरात का शो कैंसिल कर दिया है। वहीं लेटेस्ट रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि अब इस ग्रुप के हर शो में पुलिस मौजूद रहेगी। किसी भी तरह की गंदगी परोसे जाने के खिलाफ ऑन स्पॉट कार्रवाई की जाने की बातें भी की जा रही हैं।
समय के शो में जा सकती है पुलिस
रिपोर्ट्स के अनुसार, समय रैना की लीगल टीम का एक सदस्य खार पुलिस स्टेशन गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि, समय अभी अमेरिका में अपने दौरे पर हैं, लेकिन वह पूरी जांच में मदद करेंगे। पुलिस अब BookMyShow से यह जानकारी प्राप्त करने की योजना बना रही है कि कौन लोग शो में शामिल हुए थे और टिकट खरीदी थी। उनका यह जानने का उद्देश्य है कि क्या शो के दौरान किसी ने, खासकर किसी महिला ने, खुद को असहज, अपमानित या अपनी इज्जत से समझौता महसूस किया था। क्योंकि शो में काफी भद्दे कमेंट किए गए थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच का ध्यान इस बात पर होगा कि शो के दौरान किसी को परेशानी तो नहीं हुई थी। पुलिस समय रैना के शो में भी जा सकती है।
समय रैना ने कही थी ये बात
समय ने अपने पोस्ट में लिखा था कि, 'जो कुछ भी हो रहा है, मेरे लिए ये सब हैंडल कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है, ये सब बहुत ज्यादा है। मैंने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सारे वीडियोज चैनल से हटा दिए हैं। मेरा मकसद लोगों को अपने इस एक्ट से केवल हंसाने का था और अच्छा समय बिताने का। इसके अलावा मेरा और कोई इरादा नहीं था। मैं सारी एजेंसीज के साथ पूरी तरह कॉपरेट करने के लिए तैयार हूं।'बता दें कि मुंबई पुलिस ने यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में किए गए विवादित बयानों के मामले में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा समेत 6 लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। समय अभी अमेरिका में हैं तो भारत आने के बाद उनके बायन भी दर्ज हो सकते हैं।
'इंडियाज गॉट लेटेंट' के एक एपिसोड को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से पेरेंट रिलेशनशिप को लेकर काफी भद्दा मजाक किया था। इस सेगमेंट की क्लिप वायरल हो गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच आक्रोश फैल गया। इस कमेंट को लेकर मिली शिकायतों की मुंबई पुलिस जांच कर रही है।