Irrfan Khan Birth Anniversary: बॉलीवुड को अपने दमदार अभिनय से नए शिखर तक पहुंचाने वाले दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) की आज 55वीं बर्थ एनिवर्सिरी है। उनका जन्म आज ही दिन 7 जनवरी, 1967 को जयपुर में हुआ था। उन्होंने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का लोहा मनवाया।
इरफान आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह ताउम्र अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। 29 अप्रैल 2022 को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया। आइए आज इरफान की 10 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताते हैं...
- विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘मकबूल’ (Maqbool) 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए इरफान खान को सबसे ज्यादा याद किया जाता है। इरफान के अलावा इसमें तब्बू और पंकज कपूर की भी अहम भूमिका थी। इरफान के करियर की यह यादगार फिल्म है जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से वाहवाही बटोरी।
- इरफान खान ने "पान सिंह तोमर" (Paan Singh Tomar) में अपनी मुख्य भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। उन्होंने इस फिल्म में पान सिंह तोमर की भूमिका निभाई थी। पान सिंह तोमर के सेना में शामिल होने के बाद एथलीट और फिर डाकू बनने की कहानी है। इसका निर्देशन इरफान के करीबी दोस्त तिग्मांशु धूलिया ने किया था।
- इरफान खान के करियर की एक और यादगार फिल्म द लंच बॉक्स (The Lunchbox) है, जिसने कान फिल्म समारोह में ग्रैंड रेल डी'ओर जीता और बाफ्टा नामांकन प्राप्त किया। फिल्म का निर्देशन रितेश बत्रा ने किया। इसमें उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निमरत कौर भी अहम भूमिका में थे। छोटे बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।
- "द नेमसेक" (The Namesake) 2006 की मीरा नायर की यादगार फिल्म है, जो इसी नाम से झुम्पा लाहिड़ी के उपन्यास का रूपांतरण है। समीक्षकों द्वारा प्रशंसित यह फिल्म पश्चिम बंगाल से संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली पीढ़ी के प्रवासियों के संघर्ष को चित्रित करती है। फिल्म में तब्बू और काल पेन भी अहम भूमिका में हैं।
- शूजित सरकार की फिल्म पीकू (Piku) में भी इरफान ने यादगा एक्टिंग की थी। यह फिल्म एक पिता और बेटी के रिश्ते की मार्मिक कहानी पर आधारित है। इसमें इरफान ने एक ट्रैवल एजेंसी के मालिक का रोल अदा किया है, जोकि पीकू यानी दीपिका पादुकोण के अच्छे दोस्त होते हैं। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
- हॉलीवुड की बात करें तो फिल्म ‘लाइफ ऑफ पाई’ (Life of Pi) में इरफान खान को आलोचकों से काफी सराहना मिली। फिल्म को भारत सहित दुनियाभर में पसंद किया गया। 2012 में आई इस फिल्म को आंग ली ने निर्देशित किया था।
- इरफान के करियर की एक और बेहतरीन फिल्म 'लंच बॉक्स' (The Lunchbox) है, जिसका निर्देशन रितेश बत्रा ने किया है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और निमरत कौर भी अहम भूमिका में थे। छोटे बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था।
- विशाल भारद्वाज के साथ एक बार फिर से इरफान खान ने ‘हैदर’ (Haider) में बेहतरीन काम किया है। यह फिल्म शेक्सपियर के नाटक हैमलेट से प्रेरित थी। इसमें में शाहिद कपूर ने हैदर का रोल किया है। उनके अलावा फिल्म में केके मेनन और तब्बू भी अहम भूमिका मे थे।
- निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म ‘तलवार’ (Talvar) 2008 में हुए चर्चित नोएडा के आरुष-हेमराज मर्डर केस पर आधारित है। इरफान ने इस फिल्म में सीआईडी अधिकारी की भूमिका निभाई थी। उनके अलावा फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और नीरज काबी की भी अहम मुख्य भूमिका है।
- साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'करीब-करीब सिंगल' (Qarib Qarib Singlle) में इरफान खान ने बेहतरीन काम किया था। इसमें इरफान खान योगी नाम के युवक की भूमिका अदा की है। इस फिल्म में इरफान खान को आलोचकों से काफी सराहना मिली।