Get App

Irrfan Khan Birth Anniversary: इरफान खान के बेहतरीन एक्टिंग से सजी ये 10 फिल्में अगर आपने नहीं देखी हों तो जरूर देखें

इरफान ने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का लोहा मनवाया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2022 पर 4:15 PM
Irrfan Khan Birth Anniversary: इरफान खान के बेहतरीन एक्टिंग से सजी ये 10 फिल्में अगर आपने नहीं देखी हों तो जरूर देखें
अभिनेता इरफान खान का ब्रेन कैंसर से जूझने के बाद अप्रैल 2020 में निधन हो गया

Irrfan Khan Birth Anniversary: बॉलीवुड को अपने दमदार अभिनय से नए शिखर तक पहुंचाने वाले दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) की आज 55वीं बर्थ एनिवर्सिरी है। उनका जन्म आज ही दिन 7 जनवरी, 1967 को जयपुर में हुआ था। उन्होंने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का लोहा मनवाया।

इरफान आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह ताउम्र अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। 29 अप्रैल 2022 को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया। आइए आज इरफान की 10 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताते हैं...

- विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘मकबूल’ (Maqbool) 2003 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए इरफान खान को सबसे ज्यादा याद किया जाता है। इरफान के अलावा इसमें तब्बू और पंकज कपूर की भी अहम भूमिका थी। इरफान के करियर की यह यादगार फिल्म है जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से वाहवाही बटोरी।

- इरफान खान ने "पान सिंह तोमर" (Paan Singh Tomar) में अपनी मुख्य भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। उन्होंने इस फिल्म में पान सिंह तोमर की भूमिका निभाई थी। पान सिंह तोमर के सेना में शामिल होने के बाद एथलीट और फिर डाकू बनने की कहानी है। इसका निर्देशन इरफान के करीबी दोस्त तिग्मांशु धूलिया ने किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें