Jackie Shroff ने खोया आपा, फैन को सिर पर मारा, वीडियो आई सामने

Jackie Shroff Viral Video: जैकी श्रॉफ की एक वीडियो सामने आई है। वीडियो में एक्टर फैन को सिर पर हिट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे एरोगेंस बता रहे हैं। अगर आप इस वीडियो को देखेंगे तो पाएंगे कि जैकी हमेशा से ही अपने फैंस के साथ छोटी-छोटी शरारतें करते रहते हैं। ऐसे में आदमी जब गलत एंगल से सेल्फी खींचने लगा तो वो उसे सिर पर हिट कर बगल में खड़ा कर रहे हैं।

अपडेटेड Apr 06, 2024 पर 10:54 AM
@instantbollywood पर शेयर की गई वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट

Jackie Shroff Viral Video: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff trolled) का पैपराजी के साथ फनी इंटरेक्शन हमेशा से ही लोगों को पसंद आता रहा है। वो अपने फैंस से भी काफी अतरंगी तरीके से बात करते हैं। एक्टर की एक क्लिप (Jackie Shroff selfie) तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस क्लिप में जैकी श्रॉफ अपने फैंस के साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं। एन्वायरमेंट (Jackie Shroff Plants) को लेकर अवेयरनेस बढ़ाने के लिए इन दिनों उनके हाथों में प्लांट्स जरूर दिखाई देते हैं। वीडियो में एक्टर एक फैन को कमर के नीचे की जगह कंधे पर हाथ रखकर फोटो क्लिक करने के लिए कहते नजर आ रहे हैं।

Jackie Shroff की लोगों के साथ बोंडिंग

अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि आदमी गलती से जैकी श्रॉफ के आगे आकर सेल्फी क्लिक कर रहा था। गलत एंगल की वजह से एक्टर फोटो में नहीं आ पाते। ऐसे में उन्होंने आदमी के सिर पर मारा और साइड बदलने के लिए कहा। कुछ लोगों को ये फनी लग रहा है, वहीं कुछ लोग इसे एक्टर की एरोगेंस बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वो इस आदमी को क्यों हिट कर रहे हैं, क्या ये पागल हो गए हैं!!


जैकी श्रॉफ फैंस के साथ मस्ती करते आए नजर

अपनी जिंदादिली और केयरफ्री एटीट्युड की वजह से पॉपुलर एक्टर से जब उनकी एंटरटेनमेंट का सॉर्स पूछा गया तो कहते हैं कि स्क्रिप्ट पढूंगा, आजू-बाजू वाले से बात करूंगा, खाना खाऊंगा, गाना सुनूंगा, सो जाऊंगा लंबा सांस लेके। और वैसे लगता है कि इंटरनेट के बिना तुम लोगों का कुछ नहीं होने वाला है। जैकी श्रॉफ हाल ही में मस्ती में रहने का में नजर आए थे। वहीं फोन भूत में भी आत्माराम का कैरेक्टर उन्होंने निभाया था हालांकि फिल्म को उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिल पाया था।

Twitter का CEO बनते ही.. क्यों ट्रोल हुए पराग अग्रवाल?

सोनू सूद ने ट्रोलर्स को दिखाया आईना, कहा मुझे ट्रोल करने के बजाय बाहर आकर मदद करो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।