Jacqueline Fernandez: देश छोड़ने की फिराक में थीं जैकलीन फर्नांडीज, ED ने कोर्ट में किया जमानत विरोध, सबूतों से छेड़छाड़ की भी आशंका

Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज की जमानत याचिका के जवाब में, ED ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि बॉलीवुड अभिनेत्री के पास काफी पैसा है और वह इसकी मदद से चल रही जांच में हस्तक्षेप कर सकती है

अपडेटेड Oct 22, 2022 पर 6:59 PM
देश छोड़ने की फिराक में थीं जैकलीन फर्नांडीज

पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) की अंतरिम जमानत 10 नवंबर तक बढ़ा दी थी। अभिनेत्री कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) की जबरन वसूली के मामले में लंबित अपनी जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए दिल्ली की अदालत में पेश हुई थी। उन्हें पिछले महीने ही मामले में अंतरिम जमानत मिली थी। तब अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जैकलीन की जमानत याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा था।

CNN-News18 के मुताबिक, जैकलीन की जमानत याचिका के जवाब में, ED ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि बॉलीवुड अभिनेत्री के पास काफी पैसा है और वह इसकी मदद से चल रही जांच में हस्तक्षेप कर सकती है।

इतना ही नहीं एजेंसी ने यह भी कहा कि जैकलीन ने देश से भागने की भी कोशिश की थी, लेकिन लुकआउट नोटिस जारी होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सकीं।


ED का कहना है कि जैकलीन ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया, बल्कि सबूत मिलने पर ही खुलासा किया। सुकेश से परिचय होने के 10 दिनों के भीतर ही उन्हें उसके आपराधिक इतिहास के बारे में पता चल गया था।

एजेंसी ने यह भी कहा है कि जैकलीन कोई सामान्य व्यक्ति नहीं है, बल्कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री है, जिसकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी और वह एक हाई पर्सनैलिटी हैं और असरदार भी हैं।

Jacqueline Fernandez: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ, देखें सवालों की लिस्ट

अभिनेत्री अक्षय कुमार के साथ अपनी फिल्म राम सेतु की रिलीज के लिए तैयार है। सुकेश चंद्रशेखर मामले में कथित संलिप्तता के कारण जैकलीन ने आज दिल्ली में रहने के लिए समय निकाला।

इस मामले में ठग सुकेश की गिरफ्तारी के बाद से एक्ट्रेस को कई बार समन किया जा चुका है। उन्हें पिछले महीने अंतरिम जमानत मिली थी।

प्रवर्तन निदेशालय ने मामले की जांच में जैकलीन को भी एक आरोपी बनाया था। एजेंसी ने यह आरोप लगाया गया था कि अभिनेत्री सुकेश चंद्रशेखर की गतिविधियों के बारे में जानती थी।

ED ने यह भी आरोप लगाया कि जैकलीन को चंद्रशेखर से जानबूझकर कई लग्जरी गिफ्ट आइटम मिले। इतना ही नहीं, उनके परिवार के सदस्यों ने भी ठग से कथित तौर पर उपहार हासिल किए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।