साउथ सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं जान्हवी कपूर, जूनियर एनटीआर के साथ एक्शन पैक्ड फिल्म में आएंगी नजर

जान्हवी जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म के लिए साउथ के डायरेक्टर कोर्तला शिवा के साथ बातचीत कर रही हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मताबिक, जूनियर एनटीआर की टीम ने जाह्नवी कपूर को एक एक्शन पैक ड्रामा फिल्म के लिए कॉन्टैक्ट किया है। हालांकि जान्हवी कपूर के पिता और बॉलिवुड के फेमस प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने जान्हवी के साउथ की फिल्मों में इंट्री की खबरों का खंडन किया है

अपडेटेड Feb 13, 2023 पर 10:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
साउथ सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं जान्हवी कपूर, जूनियर एनटीआर के साथ एक्शन पैक्ड फिल्म में आएंगी नजर

बॉलिवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर जल्द ही जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) के साथ के साथ साउथ की फिल्मों में इंट्रा मारने जा रही हैं। हालांकि जान्हवी कपूर के पिता और बॉलिवुड के फेमस प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने जान्हवी के साउथ की फिल्मों में इंट्री की खबरों का खंडन किया है। लेकिन हालिया खबरों के अनुसार जान्हवी कपूर RRR फेम जूनियर एनटीआर (Jr. NTR) के साथ एक फिल्म में काम करने की प्लानिंग कर रही हैं।

साउथ के डायरेक्टर से बात कर रही हैं जान्हवी

खबरों के मुताबिक जान्हवी जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म के लिए साउथ के डायरेक्टर कोर्तला शिवा के साथ बातचीत कर रही हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मताबिक, जूनियर एनटीआर की टीम ने जाह्नवी कपूर को एक एक्शन पैक ड्रामा फिल्म के लिए कॉन्टैक्ट किया है। जूनियर एनटीआर की टीम इस फिल्म के लिए पिछले छह महीने से कई सारी अभिनेत्रियों के साथ बाच चीत कर रही है। हालांकि अब जान्हवी का नाम रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है। यह जान्हवी की पहली तेलगू फिल्म होगी। जिसे पैन इंडिया लेवल पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

Sid-Kiara Reception: सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में आलिया से लेकर रणवीर सिंह, करीना कपूर और आकाश अंबानी समेत ये सेलेब्स हुए शामिल


अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी फिल्म

रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग फरवरी के अंत में शुरू होगी। अप्रैल 2024 में यह फिल्म रिलीज होगी। RRR के बाद जूनियर एनटीआर पहली बार इस फिल्म के जरिए सिनेमा घरों में वापसी करेंगे। एनटीआर और जान्हवी के अलावा भी इस पैन इंडिया फिल्म में एक बड़ी स्टार कास्ट दिखाई देगी।

क्या है एनटीआर की प्लानिंग

अगर फिल्म की बात करें तो यह एक एक्शन पैक्ड ड्रामा फिल्म होगी। जिसमें भरपूर एक्शन और इमेशनल ड्रामा का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होगा। इस फिल्म की शूटिंग 6 से 7 महीनों में पूरी हो जाएगी। इस फिल्म के बाद एनटीआर केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील की एक फिल्म में भी नजर आएंगे। वहीं जान्हवी कपूर वरुण धवन के साथ बवाल और राजकुमार राव के साथ साथ मिस्टर और मिसेज माही नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।