बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordaar) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रणवीर सिंह और शालिनी पांडे स्टारर फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर काफी मजेदार है। इस फिल्म में रणवीर सिंह अपनी धाकड़ छवि से कुछ अलग नजर आ रहे हैं। फिल्म में कॉमेडी से साथ-साथ सोशल मैसेज भी दिया गया है।
