Jio Cinema ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2.5 करोड़ दर्शकों ने देखा चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का मैच

मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK Vs GT) मैच के दौरान इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा दर्शक मौजूद थे। मैच की दूसरी पारी के अंतिम ओवरों के दौरान जियो सिनेमा पर 2.5 करोड़ दर्शक मौजूद थे जो कि अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। IPL के फाइनल में पहुंचने के लिए पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। इस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 रनों से जीता था और फाइनल में जगह बनाई थी

अपडेटेड May 27, 2023 पर 4:28 PM
मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK Vs GT) मैच के दौरान इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा दर्शक मौजूद थे

फेमस ऑनलाइन और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा (Jio Cinema) के नाम पर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। दरअसल मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK Vs GT) मैच के दौरान इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा दर्शक मौजूद थे। मैच की दूसरी पारी के अंतिम ओवरों के दौरान जियो सिनेमा पर 2.5 करोड़ दर्शक मौजूद थे जो कि अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था मैच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाइनल में पहुंचने के लिए पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। इस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 रनों से जीता था और फाइनल में जगह बनाई थी। जियो सिनेमा पर इससे पिछला व्यूअरशिप रिकॉर्ड 2.4 करोड़ का है, जो 17 अप्रैल को CSK-RCB मैच के दौरान दर्ज किया गया था। जियो सिनेमा सभी दर्शकों के लिए IPL मैचों की मुफ्त स्ट्रीमिंग कर रहा है।

मनोज बाजपेयी ने 170 करोड़ नेटवर्थ के दावे को खारिज, बोले - भगवान की दया से…


1,300 करोड़ से ज्यादा वीडियो व्यूज

व्यूअरशिप के मामले में जियो सिनेमा हर दिन एक नए रिकॉर्ड बना रहा है। प्लेटफॉर्म पर कुल वीडियो व्यूज 1,300 करोड़ से अधिक हो गए हैं, जिसने एक और विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। स्ट्रीमिंग ऐप आईपीएल के लिए दैनिक आधार पर लाखों दर्शकों को जोड़ रहा है। प्रति दर्शक प्रति मैच औसत स्ट्रीमिंग समय भी 60 मिनट से अधिक हो गया है। भारत में सभी दर्शकों के लिए टाटा आईपीएल 2023 की JioCinema की मुफ्त स्ट्रीमिंग के चलते रिकॉर्ड संख्या में व्यूज मिले हैं। स्पॉन्सर और ऐड के मामले में, JioCinema ने 26 बड़े स्पॉन्सर को अपने साथ जोड़ा है - जो किसी भी खेल आयोजन के लिए अब तक का सबसे अधिक है।

28 मई को खेला जाएगा IPL का फाइनल मैच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का फाइनल मैच 28 मई यानी रविवार को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल का फाइनल मुकाबला चेन्नई और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।