फेमस ऑनलाइन और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा (Jio Cinema) के नाम पर एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। दरअसल मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK Vs GT) मैच के दौरान इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा दर्शक मौजूद थे। मैच की दूसरी पारी के अंतिम ओवरों के दौरान जियो सिनेमा पर 2.5 करोड़ दर्शक मौजूद थे जो कि अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।
