Jio MAMI मुंबई फिल्म महोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 27 अक्टूबर, शुक्रवार यानी आज हुई है। इस फिल्म फेस्टिवल के दौरान साउथ एशियाई फिल्मों को प्राथमिकता देते हुए एक हफ्ते तक स्क्रीनिंग की जाएगी। इस साल यह फिल्म फेस्टिवल नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। इस फिल्म फेस्टिवल के दौरान मुंबई के आठ अलग अलग जगहों पर 20 स्क्रीन पर स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान 200 से भी ज्यादा फिल्में दिखाई जाएंगी।
