Devara: Part 1 OTT Release: इसी साल सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई जूनियर NTR स्टारर 'देवरा' ने सिनेमाघरों पर कमाल का प्रदर्शन किया था। एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी। कोरतला शिवा के डायरेक्शन 'देवरा: पार्ट 1' को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं थी। जिसके बाद भी फिल्म ने अच्छी खासा कमाई की थी। अब यह फिल्म OTT पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की स्ट्रीमिंग Netflix पर होगी।
8 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी फिल्म
फिल्म के डिजिटल राइट्स लेने के बाद Netflix ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की स्ट्रीमिंग डेट की घोषणा कर दी है। जूनियर NTR की फिल्म की 8 नवंबर से स्ट्रीमिंग शुरू होगी और यह तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध होगी। OTT रिलीज के बाद 'देवरा' को और ज्यादा व्यू मिलने की उम्मीद है और फैंस अपनी स्क्रीन पर फिल्म देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
'देवरा' के OTT राइट्स 155 करोड़ रुपए की चौंकाने वाली कीमत पर बेचे गए थे। 300 करोड़ रुपए के बजट से बनी 'देवरा' के बारे में कहा जाता है कि इसने OTT, सैटेलाइट और थिएट्रिकल राइट्स को मिलाकर लगभग 400 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जूनियर NTR की हालिया रिलीज ने वैश्विक स्तर पर करीब 400 करोड़ रुपए की कमाई की और मिक्स रिएक्शन के बावजूद फिल्म फ्रॉफिट में रही।
जूनियर NTR ने देवरा और वर की दोहरी भूमिकाओं में सहजता से घुलमिल गए हैं और इन अलग-अलग कैरेक्टर के उनके अभिनय को फैंस से सराहना मिली है। सैफ अली खान ने भैरव का किरदार निभाया है और दोनों को शामिल करने वाले एक्शन सीक्वेंस फैंस के लिए एक ट्रीट के जैसा था। जान्हवी कपूर, प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको और मुरली शर्मा भी इस फिल्म में हैं।