K-पॉप सिंगर जेनी ने कॉपी किया बॉलीवुड के इस फिल्म का म्यूजिक! अब सिंगर प्रीतम ने कही ये बात

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के फैंस का दावा है कि ब्लैकपिंक की गायिका जेनी किम का सॉन्ग ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के थीम म्यूजिक से कॉपी किया गया है। अब इसपर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने अब अपना रिएक्शन दिया है

अपडेटेड Mar 07, 2025 पर 10:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यूजर्स ने दावा किया है कि जेनी के गाने का म्यूजिक 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से कॉपी किया है।

Blackpink Singer Jeannie  : कोरियन यानी K-पॉप बैंड 'ब्लैकपिंक' की सिंगर जेनी ने हाल ही अपने नए गाने का ऐलान किया और 9 सेकेंड का टीजर रिलीज किया। गाने की ग्लोबली खूब तारीफ हो रही है, पर कुछ लोगों को यह 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के म्यूजिक जैसा लग रहा है। यूजर्स ने दावा किया है कि जेनी के गाने का म्यूजिक 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से आलिया का किरदार और उसका म्यूजिक कॉपी किया है। वहीं अब इस पूरे विवाद पर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने अब अपना रिएक्शन दिया है।

सिंगर प्रीतम ने कही ये बात

इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट में प्रीतम ने के-पॉप सिंगर का समर्थन करते हुए कहा कि, संगीत में समानताएं होना सामान्य बात है। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि ट्रोल्स कलाकारों को नीचा दिखाना बंद करें और उनकी कला और काम का सम्मान करें। अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रीतम ने के-पॉप सिंगर जेनी के नए गाने "लाइक जेनी" का ज़िक्र किया। "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" के "रानी" थीम से इसकी समानता को लेकर उन्होंने कहा कि "रानी" और "जेनी" तुकबंदी करते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि यह नकल है।


उन्होंने लिखा, "रानी और जेनी ऐसे नाम हैं जो तुकबंदी करते हैं, इसलिए एक जैसा लगना इसका मतलब नकल नहीं होता। संगीत में, छोटी-छोटी समानताएं होना सामान्य है—चाहे वो तुकबंदी हो या एक ही शैली में हो।"

कॉपी के बात को किया खारिज

म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने आगे कहा, "छोटी बातों पर ध्यान देने के बजाय, बड़ी तस्वीर देखना जरूरी है। आज की जुड़ी हुई दुनिया में, जहां कलाकार एक ही मंच पर होते हैं, कोई भी जानबूझकर दूसरे का काम नकल करने की कोशिश नहीं करता। एक गाना बनाने में बहुत मेहनत लगती है और अगर कोई कलाकार किसी विचार से जुड़ता है, तो वह आसानी से मिलकर काम कर सकता है।" उन्होंने लिखा, "कलाकारों को नीचा दिखाने के बजाय, उनके काम का जश्न मनाना ज्यादा समझदारी की बात है।" संगीतकार ने अपने पोस्ट के अंत में जेनी को उनके नए एल्बम के लिए शुभकामनाएं दी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।