बॉलीवुड की ‘धाकड़’ क्वीन कंगना रनौत को एंटी नेशनल्स से ‘पंगा’ लेना काफी महंगा पड़ा। हमेशा झांसी की रानी की तरह राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ शब्दों के बाण चलाने वाली कंगना को करोड़ों का घाटा हुआ है। कंगना रनौत ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि राजनीति पर उनके कड़े रुख की वजह से उन्हें 25 ब्रांड एंडॉर्समेंट्स से रातोंरात हटाया गया था। इससे उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्विटर हेड एलॉन मस्क का एक पुराना इंटरव्यू शेयर किया। वीडियो में एलॉन मस्क बोलते दिखाई दे रहे हैं कि मैं वो कहूंगा जो मेरा कहने का मन करता है, चाहे इसके बदले मुझे मेरा पैसा ही क्यों ना खोना पड़े।
कंगना ने कहा जो दिल करता है वहीं बोलूंगी
कंगना रनौत ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि सच्ची आजादी और सफलता, हिंदुत्व पर बोलना, नेताओं, एंटी नेशनल और टुकड़े-टुकड़े गैंग के खिलाफ बोलने पर मुझे 20-25 ब्रांड्स से एक झटके में हटा दिया गया जिससे मुझे लगभग 30-40 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। कंगना रनौत ने कहा कि उनका जो दिल करता है वो वहीं बोलेंगी और ऐसा करने से उन्हें कोई भी नहीं रोक सकता।
एलॉन मस्क की तारीफ करतीं कंगना
कंगना ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैं आजाद हूं और मैं जो चाहती हूं मुझे वो बोलने से कोई नहीं रोक सकता। खासकर की एजेंडा रखने वाली मल्टीनेशनल कंपनियां और उनके कॉर्पोरेट ब्रांड हेड्स जिन्हें भारत की संस्कृति और अखंडता से नफरत है। मैं एलॉन की सराहना करती हूं। कम से कम अमीर आदमी को अपने पैसे की परवाह नहीं करनी चाहिए।
कंगना रनौत के बेबाकपन की वजह से उनका ट्विटर अकाउंट 2021 में भी सस्पेंड कर दिया गया था। एक्ट्रेस पर ट्विटर के नियमों का लगातार उल्लंघन करने का इल्जाम था। कंगना पर आरोप थे कि उन्होंने ट्विटर पर नफरत फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया है। बंगाल इलेक्शन के दौरान होने वाली हिंसा के खिलाफ कंगना ने ट्वीट किया था। हालांकि तीन साल बाद कंगना ने ट्विटर पर धमाकेदार वापसी भी की और लिखा - हैलो दोस्तों वापिस आकर अच्छा लग रहा है।