Get App

बेबाक होने का कंगना रनौत को भुगतना पड़ा भारी खामियाजा, रातोंरात ब्रांड्स ने किया बाहर, तो हुआ करोड़ों का नुकसान

Kangana Ranaut Speaks: कंगना रनौत हमेशा से ही अपने बेबाकपन के जानी जाती रही हैं। लॉक अप सीजन वन में भी क्वीन बनकर आई कंगना ने अच्छे-अच्छों की बोलती बंद की थी। कंगना को लेकिन अपने इस धाकड़ अंदाज की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। उनके राजनीति पर दी गए सख्त बयानों की वजह से उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2023 पर 4:04 PM
बेबाक होने का कंगना रनौत को भुगतना पड़ा भारी खामियाजा, रातोंरात ब्रांड्स ने किया बाहर, तो हुआ करोड़ों का नुकसान
कंगना रनौत के ट्विटर को 2021 में ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने की वजह से सस्पेंड किया गया था

बॉलीवुड कीधाकड़क्वीन कंगना रनौत को एंटी नेशनल्स सेपंगालेना काफी महंगा पड़ा। हमेशा झांसी की रानी की तरह राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ शब्दों के बाण चलाने वाली कंगना को करोड़ों का घाटा हुआ है। कंगना रनौत ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि राजनीति पर उनके कड़े रुख की वजह से उन्हें 25 ब्रांड एंडॉर्समेंट्स से रातोंरात हटाया गया था। इससे उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ट्विटर हेड एलॉन मस्क का एक पुराना इंटरव्यू शेयर किया। वीडियो में एलॉन मस्क बोलते दिखाई दे रहे हैं कि मैं वो कहूंगा जो मेरा कहने का मन करता है, चाहे इसके बदले मुझे मेरा पैसा ही क्यों ना खोना पड़े।

कंगना ने कहा जो दिल करता है वहीं बोलूंगी

कंगना रनौत ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि सच्ची आजादी और सफलता, हिंदुत्व पर बोलना, नेताओं, एंटी नेशनल और टुकड़े-टुकड़े गैंग के खिलाफ बोलने पर मुझे 20-25 ब्रांड्स से एक झटके में हटा दिया गया जिससे मुझे लगभग 30-40 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। कंगना रनौत ने कहा कि उनका जो दिल करता है वो वहीं बोलेंगी और ऐसा करने से उन्हें कोई भी नहीं रोक सकता।

एलॉन मस्क की तारीफ करतीं कंगना

कंगना ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मैं आजाद हूं और मैं जो चाहती हूं मुझे वो बोलने से कोई नहीं रोक सकता। खासकर की एजेंडा रखने वाली मल्टीनेशनल कंपनियां और उनके कॉर्पोरेट ब्रांड हेड्स जिन्हें भारत की संस्कृति और अखंडता से नफरत है। मैं एलॉन की सराहना करती हूं। कम से कम अमीर आदमी को अपने पैसे की परवाह नहीं करनी चाहिए।

ट्विटर पर किया गया था बैन

कंगना रनौत के बेबाकपन की वजह से उनका ट्विटर अकाउंट 2021 में भी सस्पेंड कर दिया गया था। एक्ट्रेस पर ट्विटर के नियमों का लगातार उल्लंघन करने का इल्जाम था। कंगना पर आरोप थे कि उन्होंने ट्विटर पर नफरत फैलाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया है। बंगाल इलेक्शन के दौरान होने वाली हिंसा के खिलाफ कंगना ने ट्वीट किया था। हालांकि तीन साल बाद कंगना ने ट्विटर पर धमाकेदार वापसी भी की और लिखा - हैलो दोस्तों वापिस आकर अच्छा लग रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें