Kapil Sharma Show में सिद्धू की एंट्री और अर्चना पूरन सिंह की छुट्टी! जानिए क्या है पूरा माजरा

नवजोत सिंह सिद्धू नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कपिल शर्मा के साथ फिर से जुड़ने के लिए तैयार हैं। इस वीकएंड पर मशहूर कॉमेडियन और होस्ट कपिल शर्मा ने अपने शो में नारायण और सुधा मूर्ति का स्वागत किया, उनके साथ दीपिंदर और जिया गोयल भी थे। इस एपिसोड में हंसी मजाक और दिल को छू लेने वाली बातचीत का एक आकर्षक मिश्रण था

अपडेटेड Nov 11, 2024 पर 3:18 PM
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा के शो में एक बार फिर धमाकेदार एंट्री हो रही है, लेकिन इस बार हंसी के ठहाकों के साथ-साथ एक नया ट्विस्ट भी है! नवजोत सिंह सिद्धू, पांच साल बाद शो में वापसी कर रहे हैं( image source: PTI)

Kapil Sharma Show: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' नेटफ्लिक्स पर दूसरे सीजन के साथ दस्तक दे चुका है। इसमें फिर से नए-नए मेहमान आ रहे हैं और किस्से कहानियां साझा कर रहे हैं। पिछले कई सालों से अर्चना पूरन सिंह ने इस शो में अपनी पकड़ बनाए रखी है। लेकिन अब लगता है कि उनकी कुर्सी पर किसी और की नजर बनी हुई है। उन्हें चुनौती मिलने वाली है नवजोत सिंह सिद्धू से। जी हां! लेकिन इसमें एक ट्विस्ट भी है।

पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू पहले कपिल शर्मा के शो में बतौर जज थे। लंबे समय तक उन्होंने कुर्सी पर बैठकर ठहाके लगाए। किस्से और शेरों-शायरियां भी सुनाईं। 'ठोको ताली' तकिया कलाम के साथ वह लोगों के बीच बेहद पॉपुलर हो गए थे। मगर फिर अर्चना पूरन सिंह ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। अब पांच साल बाद वह फिर लौटे आए हैं और अपने आने की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया पर दी है। एक वीडियो भी शेयर किया है, जहां अर्चना, कपिल से कहती हैं कि वह उन्हें हटने को कहें।

कपिल शर्मा के शो में सिद्धू पाजी की वापसी


एक वीडियो की शुरुआत में अर्चना की सीट पर सिद्धू बैठे होते हैं लेकिन कपिल जब देखते हैं तो वह कहते हैं, 'सुनील पाजी आप हर दूसरे दिन सिद्धू पाजी बनकर आ जाते हो।' तो सामने से आवाज आती है, 'अबे ओए! ध्यान से देख। नॉक-नॉक कौन है? सिद्धू बैठा है।' ये सुनते ही कपिल की हंसी छूट जाती है। फिर अर्चना आती हैं और कपिल से कहती हैं, 'कपिल तू सरदार साहब से बोल दे, वो मेरी कुर्सी से उठ जाएं। कब्जा करके बैठ गए हैं।'

 'कोई कुर्सी पर बैठ कर सिद्धू नही बन जाता'

फिर आते है क्रिकेटर हरबभन सिंह की। वह कहते हैं, 'दुनिया कुछ भी कहे, किसी के मात्र कह देने से कोई बुद्धू नहीं बन जाता। कुर्सी पर कोई भी बैठ जाए। पर कोई सिद्धू नहीं बन जाता।' इसके बाद कपिल पूछते हैं सिद्धू पाजी की पत्नी नवजोत से कि उनकी शादी को कितने साल हो गए तो वह बताती हैं कि 32। तो वहीं पाजी कहते हैं कि गणित कमजोर है। करण की उम्र में एक साल जोड़ दे। उतना हुआ है। क्योंकि लोग वेट करते रहते हैं कि शादी हुई नहीं कि बच्चे। तो गीता बसरा भी कहती हैं कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ। फिर कपिल कहते हैं, 'मैं तो आपका फैन हूं हीं। आपसे ही सीखा है सब।'

सुनील ग्रोवर ने अर्चना की कुर्सी पाजी को सैंपी

इसके बाद सुनील ग्रोवर की एंट्री होती है, जो एकदम सिद्धू के गेटअप में आते हैं और उनकी तरह नकल करते हैं। वह सिद्धू पाजी से कहते हैं, 'यहां (सिद्धू) तन है, यहां (खुद को) मन है और वहां (अर्चना को) पांच साल का धन है।' फिर वह अर्चना के पास जाते हैं और कहते हैं कि हम आपसे गले लग जाते हैं। वह उन्हें वहां से उठाकर नीचे लाते हैं और दो लोगों से उनकी कुर्सी उठाकर सिद्धू पाजी को देने के लिए कहते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।