जब शाहरुख के बराबर फीस मांगने पर इस एक्ट्रेस को गंवानी पड़ी थी ब्लॉकबस्टर फिल्म, दोस्त ने फिल्म से किया था बाहर

कास्टिंग से जुड़ी परेशानियों के बावजूद 'कल हो ना हो' बड़ी हिट साबित हुई। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में ₹85 करोड़ कमाए और 2003 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

अपडेटेड Feb 26, 2025 पर 10:15 PM
जब शाहरुख खान के बराबर फीस मांगना जब इस लेडी सुपरस्टार को पड़ा भारी

Kareena Kapoor And Shah Rukh Khan : बॉलीवुड में हीरो और हीरोइन की फीस में बड़ा अंतर होता है। हीरो को ज्यादा पैसे मिलते हैं, जबकि हिट फिल्में देने के बाद भी एक्ट्रेसेस को कम फीस मिलती है। कई अभिनेत्रियों ने इस भेदभाव पर आपत्ति जताती रहती हैं और टैलेंट के आधार पर बराबर फीस की मांग भी करती रहती है। वहीं एक्टर से बराबर फीस की मांग पर एक बार करीना कपूर को फिल्म से ही हाथ धोना पड़ा था। वहीं इस वाकये के बाद करीना कपूर और करण जौहर के रिश्ते में आई खटास भी आ गई थी। आइए जानते हैं इस मशहूर किस्से के बारे में।

जब करीना कपूर ने मांगी थी शाहरुख खान के बराबर फीस

बॉलीवुड की फेमस फिल्मों में से एक 'कल हो ना हो' में अमन माथुर और रोहित पटेल के किरदारों के लिए शाहरुख खान और सैफ अली खान पहली पसंद थे, जबकि नैना के रोल के लिए करण जौहर ने पहले करीना कपूर को चुना था। लेकिन मामला तब बदल गया जब करीना ने शाहरुख के बराबर फीस की मांग कर दी।करण जौहर ने करीना की फीस की मांग मानने से इनकार कर दिया और उन्हें फिल्म से हटा दिया। इस बात पर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि 18 महीने तक उन्होंने एक-दूसरे से बात नहीं की। बाद में, एक निजी दुखद घटना के चलते दोनों फिर से करीब आ गए।


करण जौहर ने खुद बताया ये किस्सा

करण जौहर ने अपनी किताब 'एन अनसूटेबल बॉय' में खुद इस घटना का जिक्र किया है। उन्होंने अपनी किताब में लिखा कि, मुझसे दोस्ती करोगे की रिलीज़ के दौरान उन्होंने करीना को कल हो ना हो ऑफर किया, लेकिन करीना ने शाहरुख खान के बराबर फीस मांगी। करण ने तुरंत मना कर दिया और दुखी होकर अपने पिता से कहा कि बातचीत से बाहर हो जाएं। जब उन्होंने करीना को फोन किया तो उन्होंने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद करण ने फैसला किया कि वे करीना को नहीं लेंगे और प्रीति जिंटा को साइन कर लिया।

इस मांग की वजह से गंवानी पड़ी थ फिल्म

करण और करीना के बीच मनमुटाव उनके पिता यश जौहर के 2004 में निधन तक बना रहा। कॉफी विद करण 8 में करण ने बताया कि उन्होंने डेढ़ साल तक बात नहीं की। लेकिन जब उनके पिता को कैंसर हुआ, तो करीना ने उन्हें फोन किया। दोनों चुप थे, फिर करीना ने कहा, "मुझे नहीं पता क्या कहना है।" करण ने जवाब दिया, "कुछ मत कहो, मुझे पता है कि तुम हो।" उनके पिता के निधन के वक्त करीना बैंकॉक में थीं और तब भी उनका रिश्ता ठीक नहीं हुआ था। लेकिन जैसे ही वह शूटिंग से लौटीं, करण के घर आ गईं। उस रात दोनों ने बैठकर घंटों बातें कीं और उनकी दोस्ती फिर पहले जैसी हो गई।

कास्टिंग से जुड़ी परेशानियों के बावजूद 'कल हो ना हो' बड़ी हिट साबित हुई। ₹30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में ₹85 करोड़ कमाए और 2003 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। इसे दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले—शंकर-एहसान-लॉय को सर्वश्रेष्ठ संगीत और सोनू निगम को टाइटल सॉन्ग के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का अवॉर्ड मिला। माही वे, इट्स द टाइम टू डिस्को और प्रिटी वुमन जैसे गाने आज भी फैंस को पसंद हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।