Amitabh Bachchan: केबीसी में अमिताभ बच्चन ने सुनाया फिल्म 'कभी-कभी' का अनोखा किस्सा, 48 साल बाद भी है उन कपड़ों का इंतजार!

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन अक्सर 'कौन बनेगा करोड़पति 16' शो में कोई ना कोई किस्सा सुनाते रहते हैं। केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में बिग बी ने 'कभी कभी' से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया है। अमिताभ बच्चन ने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने खुद के कपड़े पहने थे, वो कपड़े आज तक उन्हें वापस नहीं मिले है

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 1:54 PM
amitabh bachchan:अमिताभ बच्चन ने 'कभी कभी' से जुड़ा एक मजेदार किस्सा बताया

Amitabh Bachchan: 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के लेटेस्ट एपिसोड में सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने अपनी रोमांटिक फिल्म 'कभी कभी' का एक किस्सा सुनाया। शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने बताया कि इस फिल्म के शूट के दौरान उन्होंने अपने कपड़े पहने थे, जो आज तक उन्हें वापस नहीं मिले। बिग बी ने यह किस्सा केबीसी 16 के हाल ही के एपिसोड में हॉट सीट पर लखनऊ के रहने वाले प्रशांत त्रिपाठी को सुनाया।

जब 10 हजार के सवाल के लिए प्रशांत त्रिपाठी से 'कभी कभी' से जुड़ा एक सवाल पूछा था, उसी दौरान बिग बी ने ये किस्सा सुनाया।

अमिताभ बच्चन ने सुनाया 'कभी-कभी' फिल्म का रोचक किस्सा


'कौन बनेगा करोड़पति 16' शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने 'दीवार' और 'कभी कभी' फिल्म में काम करने का एक रोचक किस्सा सुनाया। बिग बी ने बताया कि, 'दीवार' और 'कभी कभी' दोनों बिल्कुल अलग-अलग प्रोजेक्ट्स थी, जिसमें 'दीवार' में एक्शन था तो 'कभी कभी' पूरी तरह से म्यूजिक और रोमांस बेस्ड फिल्म थी। बिग बी ने आगे कहा, दीवार की शूटिंग में काफी लड़ाई-झगड़ा था, जिसके दो दिन बाद 'कभी कभी' को कश्मीर में शूट किया जाना था। जो पूरी तरह से रोमांटिक फिल्म थी, जिसमें हवा, ठंडक, पहाड़ देखकर मुझे थोड़ा अजीब सा लग रहा था अचानक से कहां आ गए। उन्होंने डायरेक्टर यश चोपड़ा से भी कहा कि बहुत अजीब लग रहा है, इस पर उन्होंने कहा, सब ठीक हो जाएगा। अमिताभ बच्चन ने बताया कि, 'कभी कभी' फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपने कपड़े पहने थे।

 

'अभी तक वापस भी नहीं आए कपड़े'

अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, "मैनें डायरेक्टर यश चोपड़ा से ऐसे ही पूछ लिया की 2 दिन के अंदर आना है यहां पर कपड़े क्या पहनेंगे कुछ आया नहीं अभी तक। इस पर यश चोपड़ा ने कहा अपने घर से पहन कर आ जाना जो भी हो सब बढ़िया है। बिग बी ने आगे कहा कि, फिल्म में जो आपने कपड़े देखे है वो सभी कपड़े मेरे है। उन्होंने आगे कहा, एक और बात है वो कपड़े अभी तक वापस भी नहीं आए है।"

कब आई थी 'कभी कभी' फिल्म

यश चोपड़ा की यादगार फिल्मों में एक 'कभी कभी' साल 1976 में सिनेमाघरों में आई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, वहीदा रहमान, ऋषि कपूर,नीतू सिंह, शशि कपूर और राखी गुलजार जैसे कई एक्टर शामिल थे।

Ranveer Singh के शानदार 14 साल, बिट्टू शर्मा से लेकर सिंबा के स्वैग तक, हर किरदार में दी दमदार परफॉर्मेंस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।