किसी का भाई किसी की जान ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, तीसरे दिन फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल आया है। अपने ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने काफी कम कमाई की थी। लेकिन पिर दूसरे और तीसरे दिन इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी अच्छा उछाल देखने को मिला है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 26.61 करोड़ रुपये की कमाई की है

अपडेटेड Apr 24, 2023 पर 6:16 PM
Story continues below Advertisement
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल आया है

ईद (Eid 2023) से ठीक एक दिन पहले रिलीज हुई सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल आया है। अपने ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने काफी कम कमाई की थी। लेकिन पिर दूसरे और तीसरे दिन इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी अच्छा उछाल देखने को मिला है। फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 26.61 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अब तक कितनी हुई कमाई

किसी का भाई किसी की जान ने तीन दिनों में अभी तक लगभग 50 करोड़ रुपये कमा लिये हैं। रविवार के बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, किसी का भाई किसी की जान ने 26.61 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसे मिला कर इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई 68.17 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

'मुझे काम करने की अनुमति नहीं थी', नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पूर्व पत्नी आलिया ने एक्टर के साथ विवाद पर खुलकर की बात


तरण आदर्श ने किया ट्वीट

तरण आदर्श ने इस बारे में एक ट्वीट करते हुए लिखा कि किसी का भाई किसी की जान ने अपने शुरुआती वीकेंड में अच्छी कमाई की है। सलमान खान की स्टार पावर, ईद और रविवार की छुट्टी की वजह से फिल्म के कई शो हाउसफुल रहे। शुक्रवार को फिल्म ने 15.81 करोड़ रुपये, शनिवार को 25.75 करोड़ रुपये और रविवार को इस फिल्म ने कुल 26.61 करोड़ रुपये की कामाई की। जिसके बाद इस फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 68.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

चार साल बाद थियेटर में लौटे सलमान

ईद से ठीक एक दिन पहले अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान से सलमान खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। हालांकि इससे पहले वे शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म पठान (Pathaan) में कैमियो करते भी दिखाई दिए थे। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, साउथ के सुपरस्टार वेंकटेश और जगपति बाबू, बॉक्सर विजेंद्र कुमार, राघव जुयाल, लेट सतीश कौशिक, शहनाज गिल, पलक तिवारी, और विनाली भटनागर ने भी काम किया है। साउथ के सुपरस्टार रामचरण तेजा ने भी इस फिल्म में एक कैमियो किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।