Kumar Shahani Passes Away: मशहूर फिल्म निर्देशक कुमार शाहनी का निधन, 83 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Kumar Shahani Passes Away: मशहूर निर्देशक और पटकथा लेखक कुमार शाहनी का निधन हो गया है। 83 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कर दिया है। साहनी ने ‘माया दर्पण, ‘तरंग’ और ‘कस्बा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों समेत कई बेहतरीन फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं

अपडेटेड Feb 25, 2024 पर 1:09 PM
Kumar Shahani Passes Away: कुमार शाहनी ने निर्देशक के अलावा लेखक और शिक्षक के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई।

Kumar Shahani Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर डायरेक्टर कुमार साहनी शाहनी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। कुमार ने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। शाहनी के निधन से इंडस्ट्री में एक बार फिर से मातम-सा पसर गया है और हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहा है। उन्होंने माया दर्पण और ‘तरंग’ जैसी फिल्मों में बतौर डायरेक्टर काम किया है। शाहनी एक डायरेक्टर के अलावा वह एक एजुकेटर और राइटर भी थे। उन्होंने ‘द शॉक ऑफ डिजायर एंड अदर एसेज’ जैसी किताब लिखी हैं।

इसके बाद कुमार शाहनी फ्रांस चले गए। निर्मल वर्मा की कहानी पर बनी कुमार शाहनी की 'माया दर्पण' ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। कुमार शाहनी ने ‘तरंग’, ‘ख्याल गाथा’, ‘कस्बा’ और ‘चार अध्याय’ समेत कई फिल्मों को डायरेक्ट किया था।

कुमार शाहनी ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता


कुमार शाहनी फ्रांस चले गए। फिल्ममेकर रॉबर्ट ब्रेसन को उनकी फिल्म ‘यूने फेम डूस’ बनाने में हेल्प की। वह ऋत्विक घटक और रॉबर्ट ब्रेसन को अपना गुरु मानते थे। निर्मल वर्मा की कहानी पर बनी कुमार शाहनी की 'माया दर्पण' ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता। कुमार शाहनी ने ‘तरंग’, ‘ख्याल गाथा’, ‘कस्बा’ और ‘चार अध्याय’ समेत कई फिल्मों को डायरेक्ट किया था। इसके अलावा भी उन्होंने कई बेस्ट फिल्में दी है। बता दें कि साल 2004 में कुमार ने फिल्में छोड़ दी थी और इसके बाद उन्होंने लिखना और पढ़ना शुरू कर दिया था।

कंगना रनौत ने बॉलीवुड पर फिर किया प्रहार, अकाउंट हैक और डार्क वेब का प्रयोग करने का लगाया आरोप

अपडेट जारी है....

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।