Kumar Shahani Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर डायरेक्टर कुमार साहनी शाहनी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है। कुमार ने 83 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। शाहनी के निधन से इंडस्ट्री में एक बार फिर से मातम-सा पसर गया है और हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहा है। उन्होंने माया दर्पण और ‘तरंग’ जैसी फिल्मों में बतौर डायरेक्टर काम किया है। शाहनी एक डायरेक्टर के अलावा वह एक एजुकेटर और राइटर भी थे। उन्होंने ‘द शॉक ऑफ डिजायर एंड अदर एसेज’ जैसी किताब लिखी हैं।
