Get App

kuttey Film Review: कैसी है तब्बू, नसीरुद्दीन शाह और अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते, सिनेमा हॉल जाने से पहले पढ़ लें रिव्यू

kuttey Film Review: अब साल 2023 में विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) के बेटे फिल्म 'कुत्ते' (kuttey) लेकर आए हैं। इस फिल्म में तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा जैसे शानदार कलाकार हैं. वहीं फिल्म में अर्जुन कपूर और राधिका मदान भी हैं। आइये जानते हैं कई सारे शानदार कलाकारों से सजी ये फिल्म कैसी है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jan 13, 2023 पर 8:10 PM
kuttey Film Review: कैसी है तब्बू, नसीरुद्दीन शाह और अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते, सिनेमा हॉल जाने से पहले पढ़ लें रिव्यू
kuttey Film Review: कैसी है तब्बू, नसीरुद्दीन शाह और अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते

'कुत्ते', (kuttey) हमारे आस पास यह शब्द सबसे कॉमन गाली के तौर पर इस्तेमाल होता रहा है। हिंदी फिल्मों में भी इस शब्द को लेकर कई सारे ऐतिहासिक और कालजयी डायलॉग लिखे गए हैं। अब इसी टाइटल से मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक और म्यूजिक कंपोजर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने अपने प्रोडक्शन हाउस से एक फिल्म भी बना डाली है। हालांकि इस बार डायरेक्शन की कमान उनके बेटे आसमान भारद्वाज (Aasmaan Bhardwaj) के हाथों में हैं। दिलचस्प बात ये भी है कि साल 2009 में विशाल ने 'कमीने' (Kaminey) बनाई थी। अब साल 2023 में उनके बेटे फिल्म 'कुत्ते' (kuttey) लेकर आए हैं। आइये जानते हैं कई सारे शानदार कलाकारों से सजी ये फिल्म कैसी है?

क्या है फिल्म 'kuttey' की कहानी

फिल्म कुत्ते (kuttey) में दो करप्ट पुलिस वालों की कहानी दिखाई गई है। ये दोनों ही अपने लालच के चलते मुसीबत में फंस जाते हैं। इस मुसीबत से उनको बस एक ही चीज बाहर निकाल सकती है और वो है खूब सारा पैसा। ऐसे में ATM में पैसे डालने वाली एक वैन को लूटने का प्लान बनाया जाता है। अब ये प्लान कामयाब हो पाता है या नहीं और दोनों पुलिस वाले अपनी मुसीबत से निकल पाते हैं या नहीं इसी इसका जवाब आपको फिल्म देखकर मिलेगा। फिल्म अपनी शुरुआत से ही कहानी की रफ्तार को सेट करने की कोशिश करती है। दूसरे हाफ में फिल्म की पेस काफी कसी हुई है। कहानी की पेस इस फिल्म को बोरिंग होने से भी बचाती है।

खून-खराबे और गालियों का डोज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें