आमिर खान की फिल्म Laal Singh Chaddha का बुरा हाल! मंगलवार को सिर्फ 2 करोड़ कमा पाई, कलेक्शन में 75% की गिरावट

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' ने अपने बॉक्स ऑफिस बिजनेस से निराश कर दिया है। मंगलवार 16 अगस्त को फिल्म ने महज 2 करोड़ रुपये की कमाई की

अपडेटेड Aug 17, 2022 पर 5:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फिल्म ने रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों का लाभ नहीं उठा सका

Laal Singh Chaddha Box Office Collection: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' ने अपने बॉक्स ऑफिस बिजनेस से निराश कर दिया है। मंगलवार 16 अगस्त को फिल्म ने महज दो करोड़ रुपये की कमाई की है। ये कलेक्शन अपने आप में हैरान करने वाला है। लाल सिंह चड्ढा रिलीज के पहले दिन से ही कमाई के मामले में झंडे नहीं गाड़ पाई है, लेकिन मंगलवार को फिल्म का इतना कम बिजनेस शॉक करने वाला है।

लाल सिंह चड्‌ढा की कमाई में 75 फीसदी की गिरावट आई है। इसी के साथ ही आमिर ने 6 दिन में अपनी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के पहले दिन की कमाई को भी नहीं छू पाए हैं। मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने कहा कि लाल सिंह चड्ढा को 'अस्वीकार' कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Rohingya शरणार्थियों को EWS फ्लैट में शिफ्ट करने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है: गृह मंत्रालय


उन्होंने कहा कि फिल्म ने रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों का लाभ नहीं उठा सका। आमिर खान की फिल्म 6 दिन में 50 करोड़ के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाई है। तरण आदर्श के मुताबिक, लाल सिंह चड्ढा ने छठे दिन मंगलवार (16 अगस्त) को सिर्फ 2 करोड़ रुपये की ही कमाई की। इसी के साथ फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 48 करोड़ रुपये ही हुआ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 180 करोड़ के बजट में बनी 'लाल सिंह चड्‌ढा' ने 5वे दिन यानी सोमवार को 7.87 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इससे पहले फिल्म ने चौथे दिन यानी रविवार को 10 करोड़ रुपए। जबकि तीसरे दिन (शनिवार) 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा। वहीं दूसरे दिन (शुक्रवार) 7.26 करोड़ और पहले दिन (गुरुवार) 11.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस हिसाब से फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड यानी 4 दिन में भारत से 45.83 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा।

वीकेंड कलेक्शन में बढ़ोतरी देखकर आमिर खान के फैंस के चेहरे खुशी से खिल उठे थे। लोगों को लगा था कि लाल सिंह चड्ढा ने रफ्तार पकड़ ली है और अब अच्छा बिजनेस करेगी। हालांकि, अफसोस 15 अगस्त और रक्षाबंधन की छुट्टी का भी फिल्म को कोई खास फायदा नहीं पहुंचा। फिल्म के बिजनेस में फिर से भारी गिरावट देखने को मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।