Laal Singh Chaddha Review: कभी हंसाएगी तो कभी रोने पर मजबूर कर देगी लाल सिंह चड्ढा, आमिर खान ने फिर जीता सबका दिल

Laal Singh Chaddha 1994 की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप (Forrest Gump) की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी लगभग ओरिजिनल फिल्म से मेल खाती है, लेकिन डायरेक्टर ने इसे नए लुक और फील के साथ बनाने की कोशिश की है

अपडेटेड Aug 11, 2022 पर 4:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Laal Singh Chaddha देखने के बाद आप आमिर के कायल हो जाएंगे

Laal Singh Chaddha Review: आमिर खान और करीना कपूर खान की मचअवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) रिलीज हो चुकी है। लाल सिंह चड्ढा 1994 की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप (Forrest Gump) की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी लगभग ओरिजिनल फिल्म से मेल खाती है, लेकिन डायरेक्टर अद्वैत चंदन ने इसे नए लुक और फील के साथ बनाने की कोशिश की है।

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लाल सिंह चड्ढा के बॉयकॉट की मांग हो रही है, लेकिन अगर आप सिनेमा से प्यार करते हैं तो इस फिल्म को बॉयकॉट मत कीजिएगा। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। आमिर खान ने एक बार फिर अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों को जीत लिया है। कई लोग लाल सिंह चड्ढा को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

फिल्म की कहानी


लाल सिंह चड्ढा (आमीर खान) फिल्म में विकलांग (आप चाहें तो दिव्यांग कह सकते हैं) है। लाल सिंह चड्ढा बचपन से चल नहीं पाता और वह मानसिक रूप से भी विकलांग है। उसमें समझ की भी कमी है। हालांकि, उसकी मां (मोना सिंह) इस बात में विश्वास रखती है कि उसका बेटा किसी से भी कम नहीं है। यहीं से 'लाल' स्थापित होना शुरू होता है। बाद में वह चलना और दौड़ना तो सीख जाता है, लेकिन उसकी समझ अभी भी कम है। इसके बावजूद वो जिंदगी में कई कमाल करता है।

ये भी पढ़ें- Laal Singh Chaddha को बायकॉट करने वालों से बोले आमिर खान- 'अगर लोग मेरी फिल्म नहीं देखना चाहते हैं, तो...'

लाल सिंह अपनी पूरी यात्रा में हमें सिखाता है कि हम लोगों के साथ भयानक किस्म का प्रेम कर सकते हैं। वो इश्क करता है तो शिद्दत से करता है। इसके अलावा जब वह आर्मी में जाता है, तो बहुत कुछ ऐसा करता है जो आपको प्रेरित करेगा। सबकुछ मिलाकर लाल सिंह आपको काफी कुछ सिखा जाता है। सोशल मीडिया पर जिन्हें लगता है कि ये फिल्म देश के प्रति प्रेम को कुछ कम सामने रख रही है, तो उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। अगर आपको आमीर खान की एक्टिंग पसंद है तो लाल सिंह चड्ढा जरूर देखनी चाहिए।

एक्टिंग

आमिर खान की एक्टिंग का कोई रिव्यू नहीं कर सकता है। फिल्म देखने के बाद आप आमिर के एक बार फिर कायल हो जाएंगे। आमिर खान हर एक फ्रेम में छाए हुए हैं। उनका बचपन से अधेड़ उम्र तक का सफर कमाल तरीके से दिखाया गया है। करीना कपूर का काम भी अच्छा है हालांकि, उनका रोल थोड़ा कम होना चाहिए था। करीना के अभिनय से आमिर खान की अदाकारी बुलंद है। अभिनेता ने बेहतरीन एक्टिंग की पेशकश की है। लाल सिंह की मां के रूप में मोना सिंह हर फ्रेम में बेहतरीन हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।